इंदौर : विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य में सहस्त्रार थिएटर के बैनर तले 6 दिवसीय ‘मूलाधार रंगमहोत्सव’ का आयोजन 28 मार्च से 2 अप्रैल तक किया जा रहा है। रवींद्र नाट्यगृह में होनेवाले इस रंगमहोत्सव में कुल 8 नाटक खेले जाएंगे। महोत्सव का शुभारंभ पद्मश्री जनक पलटा, वाजिद खान और डॉ. रागिनी मक्खर के आतिथ्य में होगा।
यह जानकारी सहस्त्रार रंगसमूह के पदाधिकारी तपन शर्मा और उनके साथियों ने इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
इन नाटकों का होगा मंचन।
पत्रकार वार्ता में बताया गया कि रंग महोत्सव के पहले दिन 28 मार्च को उद्घाटन सत्र के बाद पीयूष मिश्रा लिखित नाटक ‘सन 2025’ का मंचन होगा। 29 मार्च को दो एकल नाटक नाग बोडस लिखित ‘लम्पट’ और मोहन थानवी के लिखे ’27 फरवरी’ मंचित किए जाएंगे।
30 मार्च को डॉ. शंकर शेष लिखित नाटक ‘आधी रात के बाद’ की प्रस्तुति दी जाएगी। 31 मार्च को अख्तर अली का लिखा ‘एक अजीब दास्तान’ और संजय पंवार लिखित ‘9 से पहले’ का मंचन होगा। 1 अप्रैल को जयवर्धन के लिखे हास्य नाटक ‘दरोगाजी चोरी हो गई’ पेश किया जाएगा।
मूलाधार रंगमहोत्सव का समापन 2 अप्रैल को शाहिद नदीम के लिखे नाटक ‘दुःख दरिया’ से होगा। सभी नाटकों का निर्देशन तपन शर्मा ने किया है। कुल 65 कलाकार इन नाटकों में अपने अभिनय की बानगी पेश करेंगे।
दर्शक, प्रवेश पत्र के जरिए नाटक देख सकेंगे।
Related Posts
December 30, 2019 महान कवि और साहित्यकार भी थे वीर सावरकर- धनश्री लेले इंदौर : स्वातंत्र्यवीर सावरकर के प्रखर राष्ट्रवाद,मातृभूमि के प्रति उनके अनन्य […]
February 18, 2020 कामचलाऊ सीएम हैं कमलनाथ, एक भी वादा नहीं कर पाए पूरा- शाहनवाज इंदौर : मप्र की जनता भी अब यह मानने लगी है कि बीजेपी के शासनकाल में विकास की जो धारा […]
October 4, 2024 रिलायंस ट्रेंड्स ने किफायती दामों पर लॉन्च किया विंटर कलेक्शन
नई दिल्ली : रिलायंस ट्रेंड्स ने फेस्टिवल सीजन के लिए नया ऑटम विंटर कलेक्शन लॉन्च किया […]
September 30, 2020 उज्जैन में पदस्थ टीआई मेढा की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी घायल
उज्जैन : पेटलावद रोड़ पर ढोकलियापाड़ा से आगे बुधवार सुबह पिकअप एवं बाइक में टक्कर होने से […]
May 16, 2022 स्टेट प्रेस क्लब ने मीडियाकर्मियों के हक में बुलंद की आवाज, सीएम को लिखा पत्र
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इंदौर […]
March 21, 2021 सीएम शिवराज किसानों के खाते में 1870 करोड़ रुपए अंतरित करेंगे
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 मार्च को भोपाल के मिंटो हाल से वर्चुअल […]
April 23, 2020 महू पहुंचा केंद्रीय दल, कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में इंतजामों का लिया जायजा इंदौर : केंद्रीय दल ने अतिरिक्त सचिव भारत सरकार अभिलक्ष्य लिखी के नेतृत्व में गुरुवार को […]