इंदौर : महामृत्युंजय महासंस्थानम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक न्यास के बैनर तले महेश्वर में ‘महामृत्युंजय रथयात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। रविवार 12 जनवरी को निकलने वाली रथयात्रा का यह 14 वा वर्ष है।
महामृत्युंजय न्यास के अध्यक्ष डॉ. मनस्वी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के पूर्ववर्ती रविवार को यह आयोजन किया जाता है। रथयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। वे भक्तिमय माहौल में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए चलेंगे। भगवान शिव के रथ को श्रद्धालु अपने हाथों से खींचते हुए नर्मदा तट पर ले जाते हैं।मार्ग में मंचों से पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया जाता है। वहां विश्वकल्याण, विश्वमंगल और प्रदूषण मुक्ति की मंगल कामना के साथ महामृत्युंजय शिव की की आरती करते हैं। वैदिक ऋचाओं के वाचन के साथ रथयात्रा का औपचारिक समापन होता है। प्रसाद लेकर श्रद्धालु अपने- अपने घरों को लौट जाते हैं।
महामृत्युंजय के जाप से रोगियों को होता है लाभ।
डॉ. मनस्वी ने बताया कि महामृत्युंजय मंत्र के जाप से विभिन्न बीमारियों से पीड़ित रोगियों को लाभ होता है। कई रोगियों में इसका असर देखा गया है। नासा ने भी अपने शोध में इस बात को माना है।
Related Posts
January 6, 2022 प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ पर भड़के बीजेपी नेता, कांग्रेस पर लगाया साजिश रचने का आरोप
भोपाल : पंजाब दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ प्रदेश की […]
September 23, 2022 आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं को कराया गया मांडू भ्रमण
इंदौर : शुक्रवार को शहर के आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं को मांडू भ्रमण कर कराया […]
May 9, 2021 फ्लैट व कार से जब्त की गई हजारों रुपए मूल्य की अवैध विदेशी मदिरा, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : आबकारी विभाग ने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर निपानिया स्थित एड्रेस टाउनशिप के […]
November 6, 2021 महू में उत्साह के साथ मनाया गया धोक पड़वा, छोटों ने बड़ों के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
महू : इंदौर के समीप डॉक्टर अंबेडकर नगर महू में बीते कई दशकों से धोक पड़वा मनाया जा रहा […]
April 17, 2024 कमलनाथ के दो अनमोल रतन मिगलानी और कक्कड़
छापों और जांच के अनुभवी।
🔹कीर्ति राणा🔹
कमलनाथ चाहे केंद्र में मंत्री रहे हों, […]
August 4, 2022 सांसद लालवानी के ड्राइवर के पुत्र ने खाया जहर
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी के मनीषपुरी स्थित निवास पर एक युवक ने जहर खा लिया। इस घटना […]
April 30, 2021 माधव सृष्टि कोविड केअर वेलनेस सेंटर का भूमिपूजन, 108 बिस्तरों का बनेगा अस्पताल
इंदौर : बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित माधव सृष्टि कोविड केयर वेलनेस सेंटर का भूमिपूजन […]