गांधीनगर डिपो में विधिवत पूजा – अर्चना के बाद पटरी पर उतारे गए मेट्रो कोच।
14 सितंबर को प्रस्तावित है मेट्रो का ट्रायल रन।
इंदौर : मेट्रो परियोजना इंदौर में साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मेट्रो का ट्रायल रन सितंबर माह में प्रस्तावित है। इस बात के मद्देनजर गुजरात से इंदौर पहुंचे मेट्रो के तीन कोच बुधवार को ट्रॉले से बड़ी – बड़ी क्रेनों की मदद से पटरी पर उतारे गए। सांसद शंकर लालवानी और मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूजा – अर्चना कर मेट्रो कोच गांधी नगर में स्थापित डिपो में उतारने की प्रक्रिया संपन्न कराई। मीडिया कर्मी और बड़ी तादाद में आम नागरिक भी इस पल के साक्षी बने।
देर रात इंदौर पहुंचे थे मेट्रो कोच।
मेट्रो के यह कोच गुजरात के सांवली से विशाल ट्रॉले में इंदौर के लिए रवाना किए गए थे। 60 – 60 टन वजनी यह कोच नियंत्रित गति से करीब 800 किमी का सफर तय कर ये कोच मंगलवार देर रात इंदौर पहुंचे, जिन्हें बुधवार को गांधी नगर स्थित डिपो में पटरी पर उतारा गया।
14 सितंबर को संभावित है मेट्रो का ट्रायल रन।
मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के सूत्रों ने बताया कि 14 सितंबर को गांधी नगर से टीसीएस चौराहे तक 5.9 किमी की दूरी में मेट्रो का ट्रायल रन किया जाना संभावित है। इस पूरे मार्ग पर 5 स्टेशन होंगे जहां प्रत्येक स्टेशन पर 8-8 एस्केटलेटर लगाने की योजना है।
Related Posts
January 30, 2021 निराश्रित बुजुर्गों को आसरा देने की गोल्ड कॉइन ट्रस्ट ने की पहल
इंदौर : निराश्रित बुजुर्गों के साथ घटित हुई घटना के बाद सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं। […]
December 13, 2020 लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, पटरी पर फंसे लोडिंग वाहन को घसीट ले गई ट्रेन
इंदौर : शुक्रवार रात लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होते- होते टल गया। पटरी पर […]
November 14, 2022 35 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति को करवानी चाहिए मधुमेह की जांच
विश्व मधुमेह दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोले विशेषज्ञ चिकित्सक।
एमवायएच की ओपीडी […]
June 20, 2022 मैं भी जन्म से सरस्वती पुत्र, ब्राह्मणों को अपमानित करने से बाज आए बीजेपी – शुक्ला
क्षेत्र क्रमांक 5 में जनसंपर्क के दौरान हुआ विधायक से आमना सामना।
इंदौर : कांग्रेस […]
September 5, 2020 284 नए कोरोना संक्रमित मिले, 236 को दी गई छुट्टी इंदौर : पूरीतरह अनलॉक हो चुके इंदौर जिले में कोरोना का कहर खत्म होने की बजाय बढ़ता ही जा […]
November 7, 2022 पाथ फाउंडेशन ने बच्चों को कराई चिड़ियाघर की सैर
इंदौर : पाथ फाउंडेशन की फाउंडर डायरेक्टर साक्षी अग्रवाल द्वारा रविवार को सभी गोद लिए […]
February 20, 2020 ‘मेरा भारत- स्वर्णिम भारत’ अभियान बस प्रदर्शनी गुरुवार को इंदौर आएगी इंदौर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के युवा प्रभाग द्वारा 'मेरा भारत- […]