विजयनगर थाना क्षेत्र में लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त।
राहगीरों से सिलसिलेवार मोबाइल लूट करने वाले दो आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में पकड़े गए। आरोपियों ने थाना विजयनगर क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था।आदतन आरोपी दोपहिया वाहन पर पीछे से आकर लूट की घटना को अंजाम देते थे।घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व लूटा हुआ मोबाइल आरोपियों से बरामद किया गया है।
दरअसल, पुलिस थाना विजय नगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 03.02.2024 को फरियादी सीताराम चौधरी ऑटो पाइंट के पास से गुजर रहा था तभी मोटरसाइकिल से अज्ञात लडके पीछे से आए और फरियादी का फोन झपट्टा मारकर छीन कर ले गए उक्त घटना पर थाना विजयनगर में अपराध धारा 392 भादवि का अपराध पंचीबद्ध किया गया था।
उक्त अपराध के संबंध में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लूटा मोबाइल बेचने की फिराक में घूमते हुए आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम (1) अभिषेक उर्फ भूरा मूलचंद उम्र 18 साल नि. शिवबाग कॉलोनी इंदौर व (2). आशीष उर्फ पप्पू गौहर उम्र 18 साल नि. कालिका माता मंदिर के पीछे न्याय नगर इंदौर होना बताए।
आरोपियों ने पूछताछ में उक्त घटना को करना स्वीकार किया है आरोपियों से अभी और पूछताछ की जा रही है जिसमें और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई थाना विजयनगर द्वारा की जा रही है ।
Related Posts
May 18, 2021 कोरोना को हराने में इंदौर वासी हो रहे कामयाब, सिमट रहा संक्रमण, तेजी से बढ़ रही ठीक होने वालों की तादाद
इंदौर : करीब दो माह के भयावह दौर के बाद इंदौर में हालात अब नियंत्रण में हैं। शहरी इलाके […]
November 14, 2022 35 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति को करवानी चाहिए मधुमेह की जांच
विश्व मधुमेह दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोले विशेषज्ञ चिकित्सक।
एमवायएच की ओपीडी […]
January 14, 2021 सर्व धर्म संघ के कार्यकर्ताओं ने गरीब बच्चों के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व, पतंग और तिल के लड्डू का किया वितरण
इंदौर : हर तीज त्योहार पर खुशियां मनाने और बांटने में सर्वधर्म संघ सदैव आगे रहा है। […]
September 2, 2024 एआई का औजार की तरह इस्तेमाल करें, उसके गुलाम न बनें : न्यायाधिपति बिंदल
इंदौर : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधिपति राजेश बिंदल ने कहा है कि आर्टिफिशियल […]
May 4, 2020 43 और सैम्पल्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए..! इंदौर : जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया के कार्यालय से […]
June 15, 2025 अमेरिका में दो सांसदों को घर में घुसकर गोली मारी..!
महिला सांसद और पति की मौत।
दूसरे सांसद और उनकी पत्नी घायल।
नई दिल्ली : अमेरिका के […]
May 1, 2022 न्यायपालिका और विधायिका का संतुलन प्रभावी न्याय व्यवस्था का रोडमैप बनाएगा- पीएम मोदी
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित […]