यातायात प्रबंधन पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, जनप्रतिनिधियों ने भी की शिरकत

  
Last Updated:  August 15, 2022 " 03:50 pm"

सांसद शंकर लालवानी, एडिशनल सीपी मनीष कपूरिया, डीसीपी, यातायात प्रबंधन महेश चंद जैन ने रैली का नेतृत्व किया।

तिरंगा रैली में जनप्रतिनिधि, जिम्मेदार नागरिक एवं पुलिस दल ने बढ़-चढ़कर लिया भाग।

इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए यातायात प्रबन्धन पुलिस द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसी कड़ी में रविवार 14 अगस्त 2022 को यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर ने तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया। बाइक रैली का शुभारंभ एवं नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ( सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था) मनीष कपूरिया और पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर महेश चंद जैन ने किया। इस रैली में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन अनिल कुमार पाटीदार सहित समस्त सहायक पुलिस आयुक्त यातायात प्रबंधन अपनी अपनी टीम के साथ सम्मिलित हुए। यातायात प्रबंधन पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मचारी के साथ -साथ यातायात प्रबंधन मित्र , इंदौर बाईकर्स क्लब, इंदौर बाइकर की महिला राइडर्स, महू बाईकर्स क्लब, स्वंय सेवी संस्थाएं एवं जिम्मेदार नागरिक सहित लगभग 500 बाइकर्स सम्मिलित हुए।

पलासिया से प्रारंभ हुई बाइक रैली।

तिरंगा बाइक रैली पलासिया चौराहा से चलकर रीगल सर्कल होते हुए राजवाड़ा पहुंची जहां पर सांसद शंकर लालवानी ने रैली का उत्साहवर्धन किया। यहां से वे भी रैली में शामिल हो गए। राजवाड़ा से आगे बढ़ते हुए बाइक रैली महू नाका, टॉवर चौराहा, अग्रसेन, छावनी, मधुमिलन होते हुए रीगल तिराहा पहुंची। डीसीपी, यातायात प्रबंधन ने तिरंगा बाइक रैली को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर सराहना की।

रीगल पर बनाया जागरूकता सेल्फी पॉइंट।

यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर द्वारा रीगल तिराहा पर यातायात जागरूकता सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया था, जिस पर लिखा था तिरंगा हमारी आन-बान-शान, ना डालें संकट में जान, यातायात नियमों का करें सम्मान।
इस जागरूकता सेल्फी पॉइंट पर लोगों ने सेल्फी ली और वीडियो बनाएं। इस दौरान अन्य नागरिकों से भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *