लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। दोपहर एक बजे तक औसतन 39.07 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।
दूसरे चरण में प्रदेश के नौ जिलों सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर की 55 सीटों पर मतदान चल रहा है। इन सीटों पर 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था, जो शाम छह बजे तक चलेगा।
बताया जाता है कि दोपहर एक बजे तक सहारनपुर (42.44 प्रतिशत), बिजनौर (38.64 प्रतिशत), मुरादाबाद (42.28प्रतिशत), संभल (38.01 प्रतिशत), रामपुर (40.10 फीसदी), अमरोहा (40.90 फीसदी), बदायूं (35.57 फीसदी), बरेली (39.41 फीसदी) और शाहजहांपुर में (35.47 फीसदी) वोट पड़े। अभी तक मतदान शांतिपूर्ण होने की खबर है।
उधर उत्तराखंड और गोवा विधानसभा चुनाव के लिए भी सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं। गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए दोपहर 1 बजे तक 44 फीसदी और उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 35 फीसदी वोट पड़े हैं।
Related Posts
August 8, 2023 कार चोरी के आरोपियों को खजराना पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार
चुराई गई मारुति जेन कार बरामद।
इंदौर : कार चोरी की घटना का पुलिस थाना खजराना ने चंद […]
January 15, 2025 मकर संक्रांति का त्योहार हमारी समृद्ध विरासत और ज्ञान का प्रतीक है : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
विधानसभा 1 के महाराणा प्रताप खेल संकुल में मकर संक्रांति महोत्सव में जुटे हजारों […]
November 5, 2020 कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, नफरत फैलाने का है आरोप
भोपाल : धर्म संस्कृति समिति के महमंत्री डॉक्टर दीपक रघुवंशी की शिकायत पर विधायक आरिफ […]
May 31, 2021 ट्रक में छुपाकर ले जाया जा रहा करोड़ों का गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
इंदौर : राजस्व खुफिया निदेशालय ने इंदौर में गांजे की अबतक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। […]
February 6, 2020 व्यक्ति की पहचान उसके कद नहीं गुणों से होती है- आचार्यश्री इंदौर : दिगम्बर जैन सन्त आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज ने गुरुवार को जैन कॉलोनी में […]
February 7, 2023 अन्नपूर्णा लोक जैसा अलौकिक संसार रचने वाले शिल्पियों का किया गया सम्मान
महापौर के आतिथ्य में दी गई भावपूर्ण विदाई।
इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र स्थित […]
January 23, 2017 यूपी में कांग्रेस-समाजवादी पार्टी में गठबंधन का एलान। समाजवादी पार्टी-कांग्रेस की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस, समाजवादी पार्टी 298 सीटो पर और […]