करीब साढ़े पांच हजार स्क्वेयर फीट में बनाई है रंगोली।
18 व 19 दिसंबर को वर्षा की रंगोली को निहार सकेंगे दर्शक।
इंदौर : शहर की ख्यात रंगोली आर्टिस्ट वर्षा सिरसिया किसी परिचय की मोहताज नहीं है। रंगोली के हर माध्यम में सिद्धहस्त वर्षा की पहचान विशाल रंगोलियों को आकार देने में है। पहले भी हजारों स्क्वेयर फीट की रंगोलियों को आकार दे चुकी वर्षा एक बार पुनः करीब साढ़े पांच हजार स्क्वेयर फीट की रंगोली को आकार देने जा रही है।
रंगोली में ढाल रहीं लोक कला।
गांधी हॉल परिसर में अपनी रंगोली को साकार करने में जुटी वर्षा ने इस बार लोक कलाओं को अपनी कला (रंगोली) का आधार बनाया है। यहां चल रहे साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक समागम ‘लिट चौक’ में अपनी भागीदारी निभा रही वर्षा सिरसिया अपनी रंगोली में मधुबनी, गौंड, वरली और राजस्थानी लोक कला को प्रदर्शित कर रही हैं।
18 व 19 दिसंबर को देख सकेंगे रंगोली।
वर्षा की इस विशालकाय और नयनाभिराम रंगोली को ‘लिट चौक’ में आनेवाले कलापार्खियों के साथ आम दर्शक भी रविवार 18 दिसंबर और सोमवार 19 दिसंबर को देख सकेंगे।
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की भी है तैयारी।
वर्षा ने बताया कि वे इसके पूर्व क्रिश्चियन कॉलेज के ब्रॉन्सन हॉल और गांधी हॉल में भी शहीदों को समर्पित विशाल रंगोलियां बना चुकी हैं। रंगोली बनाना उनका जुनून है। अपने इस हुनर को वे आगे ले जाते हुए वैश्विक स्तर पर पहुंचाना चाहती हैं। लोक कलाओं को समर्पित उनकी यह रंगोली उसी दिशा में एक प्रयास है।
Related Posts
February 22, 2021 मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हो पत्रकारिता
भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का तीसरा दिन।
भविष्य की मीडिया शिक्षा पर हुआ रोचक टॉक […]
December 23, 2021 सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर काम कर रही बीजेपी, जिला प्रशिक्षण वर्ग में बोले वरिष्ठ नेता
इंदौर : भाजपा जिला इंदौर ग्रामीण के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन वरिष्ठ नेताओं ने शिविर […]
March 29, 2017 राष्ट्रपति चुनाव : भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूण है शिवसेना का वोट इस साल जुलाई में आयोजित होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना का वोट भाजपा के लिए काफी […]
March 12, 2021 बीजेपी महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेसी नेता हुड्डा का पुतला, महिला दिवस पर महिलाओं के अपमान का लगाया आरोप
इन्दौर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्रसिंह […]
December 7, 2021 नए वेरिएंट के संक्रमण की आशंका के चलते कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित होंगे 10 फीसदी बेड
इंदौर : इंदौर जिले में कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रॉन के संक्रमण की आशंका को लेकर प्रशासन […]
November 8, 2021 जनजातीय गौरव महासम्मेलन में पीएम मोदी करेंगे शिरकत, सीएम शिवराज ने की तैयारियों की समीक्षा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित […]
June 19, 2022 बीजेपी ने बदले दो प्रत्याशी, वार्ड 56 और 21 में उतारे नए उम्मीदवार
इंदौर : बीजेपी ने वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद ऐन मौके पर दो […]