संगीत में रुचि रखने वाले डॉक्टरों का समूह है ‘स्पंदन’
इंदौर : इंदौर के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स कल्चरल ग्रुप स्पंदन द्वारा संगीतमय संध्या “अनंत अनुराग” का आयोजन 13 जुलाई, रविवार शाम 6:30 बजे रवींद्र नाट्यगृह इंदौर में किया जाएगा। यह विशेष कार्यक्रम डॉ. अनुराग श्रीवास्तव की स्मृति को समर्पित है, जिनका हाल ही में असमय निधन हो गया था।
डॉ. अनुराग न केवल एक कुशल नेत्र रोग विशेषज्ञ थे, बल्कि एक संवेदनशील कलाकार, संगीत प्रेमी और मानवीय मूल्यों के प्रतीक भी थे। “अनंत अनुराग” उनके व्यक्तित्व की इन्हीं विविध छवियों को समर्पित एक सांगीतिक श्रद्धांजलि होगी, जिसमें उनके जीवन, स्वभाव और कला-प्रेम को सुरों के माध्यम से याद किया जाएगा।
इस भावभीनी संध्या में शहर के प्रमुख डॉक्टर-कलाकारों द्वारा पुराने और नए सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इन गीतों के माध्यम से जहां श्रोताओं का मनोरंजन होगा, वहीं यह कार्यक्रम डॉ. अनुराग के प्रति उनके सहयोगियों, मित्रों और शहरवासियों की गहरी श्रद्धा को भी अभिव्यक्त करेगा।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मनोज भटनागर, डॉ. संजय कुमार लौढे, डॉ. राजेन्द्र चौबे, डॉ. प्रमोद नीमा, डॉ. अमित वर्मा, डॉ. हेमंत मंडोवरा, डॉ. अतुल भट्ट, डॉ. शैलेक्सी वर्मा, डॉ. पिनाक भटनागर, डॉ. रूचि शाह और डॉ. निकिता भटनागर हैं, जो स्पंदन परिवार के साथ मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाने में जुटे हैं।
Related Posts
August 7, 2021 हरतरह के माफिया पर कसेगा शिकन्जा, मप्र सरकार ला रही गैंगस्टर विरोधी विधेयक
इंदौर : मप्र के गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि संगठित अपराधों […]
March 14, 2023 स्कीम नंबर 74 में घर के बाहर टहल रहे युवक की चेन लूट ले गए बाइक सवार बदमाश
इंदौर : लूट, चोरी, अवैध वसूली,महिलाओं पर अत्याचार, गुंडागर्दी, हत्या जैसी संगीन […]
January 13, 2022 बाणगंगा थाना क्षेत्र में मां- बेटे की हत्या से मची सनसनी, महिला के पति पर जताया जा रहा हत्या का शक
इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र के गणेशधाम कॉलोनी में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। […]
June 18, 2024 अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए दो कुख्यात बदमाश
पिस्टल, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस हुए बरामद।
हाल ही में जमानत पर बाहर आए थे दोनों […]
October 1, 2023 मुसाखेड़ी चौराहे पर 67.02 करोड़ रूपए की लागत से बनेगा फ्लाईओवर
सीएम शिवराज ने किया भूमिपूजन।
10 करोड़ की लागत से निर्मित रोड का किया […]
June 12, 2021 सोने की तस्करी में लिप्त 4 सराफा कारोबारी गिरफ्तार, पौने चार किलो सोना व एक करोड़ रुपए बरामद
इंदौर : स्पेशल टास्क फोर्स ने शुक्रवार रात छोटा सराफा में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार […]
March 23, 2025 डीन डॉ. घनघोरिया ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण
कमियों को दूर करने के दिए निर्देश।
इन्दौर : मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया […]