इंदौर : कांग्रेस प्रत्याशी के बतौर भरे नामांकन को अंतिम दिन वापस लेने और बीजेपी का दामन थामने वाले अक्षय बम ने अपने फैसले को लेकर सोमवार शाम मीडिया से चर्चा की। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के साथ बीजेपी कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए अक्षय बम ने कहा कि कांग्रेस सनातन विरोधी है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण ठुकराकर उसने इस बात को साबित किया। वे इससे व्यथित थे। राष्ट्रहित और सनातन की रक्षा करने के लिए वो बीजेपी में आए हैं। उन्होंने कांग्रेस से चुनाव नहीं लड़कर और राष्ट्रवादी पार्टी बीजेपी में आकर सही रास्ता चुना है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के बतौर भरे नामांकन को वापस लेकर साहस का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ओबीसी,एससी – एसटी का आरक्षण छीनकर वर्ग विशेष को उपकृत करना चाहती है। बीजेपी सनातन परंपरा को संरक्षित करने का प्रयास कर रही है।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री तुलसी सिलावट और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
Related Posts
November 18, 2022 अण्णा महाराज संस्थान से निकाली गई मां तुलजा भवानी की पालकी यात्रा
इंदौर : दत्त माउली अण्णा महाराज संस्थान में चल रहे सात दिवसीय भव्य पालकी यात्रा महोत्सव […]
July 25, 2023 सीएम शिवराज ने भगवान महाकाल का पूजन कर किया अभिषेक
सबके कल्याण व सुखमय जीवन की कामना की।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने […]
April 21, 2021 नवलखा कांटाफोड़ मन्दिर में 10 और ऑक्सीजन मशीनें आई, लगे हाथ मरीजों को उपलब्ध कराई गई
इंदौर : शहर में कोरोना महामारी के निरंतर बढ़ रहे आंकड़ों को देखते हुए नवलखा स्थित […]
September 14, 2022 शहर को गतिशील बनाने में नगर निगम भी निभाएगा अपनी जिम्मेदारी – महापौर
इंदौर : शहर की आर्थिक गति को रफ्तार देने के लिए राजीव गांधी प्रतिमा से लेकर निरंजनपुर […]
August 1, 2021 भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 40 साल बाद ओलिम्पिक के सेमीफाइनल बनाई जगह
नई दिल्ली : टोक्यो ओलिम्पिक में रविवार का दिन भारत के लिए दोहरी खुशी लेकर आया। पहले […]
July 22, 2021 महँगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल- डीजल और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन- पटवारी
इंदौर : बीजेपी की शिवराज सिंह सरकार ने किसानों, युवाओं, बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। […]
February 21, 2021 चेन लूट की वारदात करने वाली ईरानी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : लूट की वारदात करने वाली ईरानी गैंग के दो बदमाशों को जूनी इंदौर पुलिस ने बन्दी […]