लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : राह चलते युवक से मोबाइल छीनने की घटना का थाना खजराना पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए मोबाइल लूट की वारदातें करते थे। आरोपियों के पास से लूटा हुआ मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है।
पकड़े गए आरोपियों ने फरियादी योगेंद्र यादव पिता खेमचंद यादव निवासी 124, बालाजी एंक्लेव तलावली चांदा खजराना इंदौर का मोबाइल दिनांक 08.07.2025 की शाम उस समय लूट लिया था जब वह मेरियट होटल के सामने रिंग रोड पर खड़ा होकर मोबाइल चला रहा था। आरोपी बिना नंबर की काले कलर की स्प्लेंडर मोटर साइकिल पर सवार होकर आए और फरियादी का सैमसंग कंपनी का (मॉडल नंबर 21FE) छीनकर खजराना चौराहे की ओर भाग गए थे। आरोपियों के विरुद्ध थाना खजराना में अपराध क्रमांक 549/25 धारा 304 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
आरोपियों के नाम धर्मेंद्र परिहार उम्र 21 साल निवासी देवकी नगर खजराना इंदौर व अंश यादव उम्र 20 साल निवासी सुंदर नगर मालवीय नगर खजराना इंदौर होना बताए गए हैं।
Related Posts
October 7, 2020 आरएसएस- बीजेपी से जुड़े कारोबारी से 50 लाख रुपए बरामद, सांवेर उपचुनाव में इस्तेमाल होने की जताई गई आशंका
इंदौर : प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, इनमें इंदौर जिले की सांवेर […]
July 8, 2019 आगरा में गहरे नाले में गिरी बस, 29 की मौत आगरा: लखनऊ से दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज की डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर 30 फ़ीट गहरे नाले […]
February 3, 2024 मासूम बालिका के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 20 वर्ष की सजा
इंदौर : पांच वर्ष की बालिका के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को अदालत ने 20 वर्ष के […]
May 12, 2022 बारिश के पूर्व इंदौर के एक लाख घरों में वाटर रिचार्जिंग यूनिट लगाने का लक्ष्य- निगमायुक्त
अगले 2 सालों में इंदौर ऐसा शहर होगा कि लोग यहां आकर बसेंगे।
इंदौर : इंदौर नगर निगम […]
February 21, 2021 कांग्रेस के बन्द का रहा मिला- जुला असर, बीजेपी ने बताया असफल
इंदौर : पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस के बढ़ते दामों के विरोध में शनिवार को कांग्रेस के […]
August 16, 2021 ‘कैसे मनाएं आजादी का अमृत महोत्सव’ को लेकर प्रबुद्धजनों व सामाजिक संगठनों ने दिए कई अहम सुझाव
इंदौर : ज़िले के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन और कई संस्थाओं के प्रमुख सोमवार को जाल […]
January 3, 2020 राजनैतिक साजिश के तहत सीएए को लेकर फैलाई गई भ्रांतियां इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी को लेकर किये जा रहे भ्रामक प्रचार की […]