इंदौर : माली मोहल्ला, एमओजी लाइन स्थित लादूनाथ आश्रम, महाप्रचंड हनुमान मंदिर गुरू आश्रम पर अन्नकूट महोत्सव का दिव्य आयोजन महंत रामकिशन महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। अखंड धाम आश्रम के महामंडलेश्वर डाॅ. स्वामी चेतन स्वरूप, कैलाश टेकरी के संत अवध किशोर महाराज एवं लिंबी राजस्थान से आए संतों-महंतों सहित अनेक श्रद्धालुओं ने लादूनाथ महाराज की प्रतिमा के समक्ष छप्पन भोग समर्पित किए। इसके पूर्व संतों ने लादू नाथ महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महाआरती में भक्त मंडल के विजय अग्रवाल, संजय जैन एवं पुजारी योगेश सुईवाल आदि ने कोरोना से समूचे विश्व को जल्द से जल्द मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। इस अवसर पर मालवा एवं निमाड़ अंचल के प्राचीन धर्मस्थलों के अनेक संत-महंत एवं विद्वतजन भी उपस्थित थे। जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस, मास्क एवं सीमित संख्या में भक्तों के प्रवेश के नियम का पालन भी किया गया।
Related Posts
August 21, 2023 सानंद जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किए गए शिक्षाविद माधव परांजपे
इंदौर : सानंद न्यास द्वारा दिया जाने वाला सानंद जीवन गौरव पुरस्कार इस वर्ष वयोवृद्ध […]
April 5, 2017 झंडा दिवस पर मध्यप्रदेश में इंदौर जिले की और से सबसे ज्यादा सहयोग राशि महामहिम राज्यपाल श्री ओ पी कोहली ने कलेक्टर इंदौर पी नरहरि को झंडा दिवस पर मध्यप्रदेश […]
April 22, 2022 निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, 10 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : फर्जी एडवाइजरी कंपनी चलाकर, निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ो की धोखाघडी करने वाली […]
April 5, 2025 स्मार्ट सिटी क्षेत्र में बढ़ाए नक्शा शुल्क को कम करेंगे : महापौर
स्मार्ट सिटी जैसी बनना थी, वैसी नहीं बनी।
🔺कीर्ति राणा इंदौर।🔺
महापौर पुष्यमित्र […]
July 11, 2021 काफिला रुकवाकर सब्जी विक्रेता, ऑटो चालकों से मिले सीएम शिवराज, पूछी कुशलक्षेम
इंदौर : एयरपोर्ट लौटते समय सीएम शिवराज ने कलेक्टर कार्यालय के निकट अपना क़ाफ़िला […]
March 21, 2023 25 मार्च को पितृ पर्वत पर हनुमान चालीसा के पाठ का बनेगा विश्व कीर्तिमान
आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में पितृ पर्वत पर 51 हजार भक्त […]
March 21, 2022 ‘पांडेयजी छज्जे पर का विमोचन’, ‘खामोशियों की गूंज’ पर हुई सार्थक चर्चा
इन्दौर : विश्व कविता दिवस की पूर्व संध्या पर संस्मय प्रकाशन द्वारा इन्दौर प्रेस क्लब […]