इंदौर : थाना बाणगंगा पुलिस ने क्षेत्र में लावारिस घूमती हुई नाबालिग बालिका को चंद घंटों में ढूंढकर परिवार को सौंप दिया।
यह था मामला।
दिनाक 21 अप्रैल 2022 को पुलिस को बाणगंगा इलाके में उज्जैन नाके पर एक लावारिस बच्ची घूमती हुई दिखाई दी जो डरी सहमी सी थी। पूछने पर उसने अपना नाम याशिका (परिवर्तित नाम) उम्र 14 वर्ष निवासी जेलरोड महू का होना बताया।
थाना बाणगंगा की महिला उप निरीक्षक निधि मित्तल द्वारा बालिका से पूछताछ की गई। पूछताछ में बालिका ने बताया कि मामा और नानी ने डांटा था इसलिए गुस्सा होकर सुबह 9:00 बजे घर से बिना बताए निकल गई थी। घूमते हुए यहां तक आ गई और रास्ता भटक गई। बालिका से परिजनों के बारे में पता कर पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया।
परिजनों द्वारा बताया गया कि बच्ची सुबह से घर से बिना बताए निकली है। वे उसे सुबह से तलाश कर रहे हैं, जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस थाना महू में बालिका के गुम होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई।
नाबालिग के मिलने की जानकारी उसके परिवार को दी गई। नाबालिग के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने भी राहत की सांस ली। पुलिस द्वारा काउंसलिंग में नाबालिग ने बताया कि नानी उसे अक्सर डांटती थी, इसी बात से वह नाराज थी। आज दिनांक को भी नानी ने उसे डांट दिया तो वह बिना बताए घर से निकल गई थी। परिवार ने पुलिस की सक्रियता के लिए उसे धन्यवाद दिया।
Related Posts
September 28, 2020 सीएम शिवराज ने जिलेवार की कोरोना संक्रमण की समीक्षा, ज्यादा संक्रमित जिलों में विशेष सावधानी बरतने के दिए निर्देश
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं संक्रमण रोकने […]
April 1, 2021 पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने निगम करों में मनमानी बढ़ोतरी का किया विरोध, सीएम से करेंगी चर्चा
इंदौर : नगर निगम के करों में भारी बढ़ोतरी का पूर्व महापौर व विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह […]
December 12, 2017 T-20 के टिकट 500 से 5120 रु, बुकिंग सुबह 6 बजे से इंदौर: इंदौर में 22 दिसंबर को होने वाले भारत-श्रीलंका टी-20 क्रिकेट मैच के लिए ऑनलाइन […]
November 15, 2022 जनजातीय हस्तकला और हस्तशिल्प उत्पादों से सजे आदि महोत्सव का शुभारंभ
देशभर से आए आदिवासी समूहों ने लगाए हैं विभिन्न उत्पादों के स्टॉल।
ढक्कन वाला कुआ, […]
November 12, 2022 हिंदी के साथ भारतीय भाषाओं में भी मेडिकल की पढ़ाई करवाने पर किया जा रहा विचार – डॉ. वणिकर
इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित छठे अखिल भारतीय मेडिविजन सम्मेलन का […]
January 7, 2020 बचपन में भक्ति के संस्कार मिले तो बुढापा संवर जाता है- आचार्य शास्त्री इंदौर : भक्ति के बीज बचपन में डाले, पचपन में नहीं। बचपन से ही भक्ति के संस्कार मिल जाए […]
January 8, 2024 धनुर्मास में प्रतिदिन की जा रही प्रभु वैंकटेश की आराधना
कड़कड़ाती ठंड में भी प्रभात फेरी में शिरकत कर रहे भक्तगण।
इंदौर : पावन सिध्द धाम […]