क्राइम ब्रांच इंदौर लेकर आई आरोपी सलोनी अरोरा को।
फर्जी जमानतदार द्वारा दी गई थी सलोनी की जमानत।
इंदौर : वरिष्ठ पत्रकार व देश के बड़े अखबार के समूह संपादक रहे कल्पेश याग्निक आत्महत्या मामले की आरोपी सलोनी अरोरा को इंदौर क्राइम ब्रांच मल्हारगढ़ से गिरफ्तार कर इंदौर ले आई है। से पकड़ा है। सलोनी ने ऐसे जमानतदार के जरिए कोर्ट से जमानत हासिल कर ली थीं जिसपर जमानत देने के लिए कोर्ट ने रोक लगा रखी थी।
दअरसल सलोनी की वर्ष 2019 में पत्रकार याग्निक आत्महत्या में जमानत हुई थी । 2019 में सलोनी की भाभी ने उसकी जमानत दी थी लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने जमानत वापस ले ली थी, उसके बाद सलोनी की जमानत केदार डाबी ने दी थी । दअरसल जमानतदार केदार डाबी खुद फर्जी जमानत कांड में हाईकोर्ट से जमानत पर था और जमानत की शर्त थी कि वो किसी की जमानत नहीं दे सकता है । इसी कारण सलोनी की जमानत भी रद्द हुई। पुलिस ने स्व. कल्पेश याग्निक के भाई नीरज याग्निक की शिकायत पर धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसी के चलते इंदौर क्राइम की टीम मल्हारगढ़ से आरोपी सलोनी को गिरफ्तार कर इंदौर ले आई है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
Related Posts
June 21, 2021 सिंगल डिजिट में पहुंचने के बाद फिर संक्रमण में मामूली बढ़ोतरी, सावधानी और सतर्कता जरूरी…
इंदौर : शनिवार को सिंगल डिजिट में पहुंचा कोरोना संक्रमण रविवार को मामूली बढ़कर डबल डिजिट […]
October 25, 2016 सोशल मीडिया के शौक को बदलें करियर में, इस तरह करना होगा काम करियर डेस्क। अगर सोशल मीडिया आपका पैशन है तो इसे ही आप अपना प्रोफेशन भी बना सकते हैं। […]
April 9, 2022 होटल के अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर, हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत
इंदौर : नगर निगम द्वारा रिमूवल की कार्रवाई किए जाने के खिलाफ भंवरकुआ क्षेत्र स्थित होटल […]
July 3, 2024 वीमेन लीडर्स इंडिया फेलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित
रिलायंस फाउंडेशन और वाइटल वॉइसेस ग्लोबल पार्टनरशिप ने आमंत्रित किए आवेदन।
28 जुलाई […]
June 3, 2022 प्रेस्टीज संस्थान का छात्र उत्कृष्ट पटकथा लेखन के लिए ‘हॉलीवुड स्क्रिप्ट अवार्ड’ से पुरस्कृत
इंदौर: प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के बैचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास […]
July 28, 2022 इंदौर जिले की चारों जनपदों पर बीजेपी का कब्जा
कांग्रेस को इंदौर जनपद में उपाध्यक्ष पद से करना पड़ा संतोष।
इंदौर : त्रिस्तरीय […]
July 21, 2020 पांच दिन बाद सौ से नीचे पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा…! इंदौर : बीते 5 दिनों से लगातार सैकड़ा पार कर रहे कोरोना के संक्रमण में सोमवार 20 जुलाई […]