इंदौर : विजयनगर थाना क्षेत्र में दीपावली की (गुरुवार) रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि घटना के दौरान कुछ युवक खाली मैदान में शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें आपस में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार घटना इलाके के भमोरी स्थित रामनगर मैदान में घटित हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आकाश नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुए था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दो अन्य घायलों को चाकू के मामूली घाव लगे हैं।
मृतक के भाई अनिल सांखले ने बताया कि दीपावली की सुबह मृतक आकाश सांखले व इलाके में रहने वाले कुछ लोगों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आकाश शहर में गैस की गाड़ी चलाने का काम करता था। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
Related Posts
October 20, 2023 महू से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं अंतर सिंह दरबार
दरबार का टिकट काटकर बीजेपी से कांग्रेस में आए नेता को प्रत्याशी बनाए जाने का […]
November 14, 2023 प्रधानमंत्री वो वाशिंग मशीन हैं जो कमल छाप डिटर्जेंट से भाजपाइयों के पाप धोते हैं
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा का सनसनीखेज आरोप।
इंदौर : बीजेपी की 18 […]
July 4, 2022 वोटर लिस्ट में एक ही बूथ पर दो जगह नाम दर्ज, बड़ी लापरवाही आई सामने..!
इंदौर : 'एक बूथ, दो जगह नाम' निर्वाचन आयोग की बड़ी गलती सामने आई है।आवेदन देने के बाद […]
September 25, 2022 गरबा एक्सप्रेस पर दिखेगी मप्र के पर्यटन स्थलों की झलक
गांधीधाम जंक्शन पर गरबा एक्सप्रेस पर मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग का किया अनावरण।
इंदौर : […]
July 10, 2020 कांग्रेस के शासनकाल में आपराधिक तत्वों को मिला खुला संरक्षण.. *गोविंद मालू*
दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के हश्र के बाद अब यह दिन के उजाले की तरह साफ […]
September 2, 2022 दु:खों से छुटकारा दिलाती है श्री गणेश पुराण कथा
सहज और सरल होना सबसे कठिन है- पंडित राजेश ऋषिराज।
इंदौर : विघ्नहर्ता श्री गणेश सबकी […]
February 6, 2024 पांच कवियों को काव्य गौरव अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा
नरेंद्र पाल जैन, सोनल जैन , एकाग्र शर्मा, मनुव्रत वाजपेयी और धीरज चौहान को मिलेगा काव्य […]