इंदौर : पीड़ित मानवता की सेवा के साथ कोरोना वारियर्स की हौंसला अफजाई में जुटे सामाजिक संगठन ‘विश्व संवाद केंद्र’ने बुधवार को इंदौर प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकार साथियों के कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में अहम योगदान की सराहना की। संगठन के सागर चौकसे ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में पत्रकार साथी अपनी जान खतरे में डालकर पल- पल की खबरें लोगों तक पहुंचा रहे हैं, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
सुरक्षा किट का किया वितरण।
विश्व संवाद केंद्र की ओर से इस मौके पर मैदानी पत्रकार साथियों को सुरक्षा किट (गमछा, आयुर्वेदिक काढ़ा और चश्मा) इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी के हाथों वितरित की गई।
इस अवसर पर आरएसएस के संघचालक शैलेन्द्र महाजन, विश्व संवाद केंद्र के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सेवा भारती के प्रांतीय सचिव गोपाल गोयल और राजकुमार मौर्य और सुरेश चावला उपस्थित थे। इंदौर प्रेस क्लब के महासचिव हेमंत शर्मा, सचिव अभिषेक मिश्रा, उपाध्यक्ष दीपक कर्दम और प्रदीप जोशी, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी और अन्य पदाधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने पत्रकार साथियों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराने पर विश्व संवाद केंद्र और उनके सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Related Posts
December 15, 2022 मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत हितग्राहियों को वितरित किए प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण और उन्हें योजनाओं का लाभ […]
October 6, 2022 इंदौर के 07 स्टार रेटिंग हासिल करने से ही मप्र भी स्वच्छता में बना नंबर वन – मंत्री भूपेंद्र सिंह
सफाई मित्रों का फूल बरसाकर किया स्वागत।
सफाई मित्रों, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों, […]
June 3, 2024 दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर
नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल […]
December 15, 2018 राजनीतिक लाभ के लिए रचा गया था झूठ का मायाजाल…! नई दिल्ली: 5 राज्यों के चुनाव में राफेल सौदे को भी कांग्रेस ने मुद्दा बनाया था। कांग्रेस […]
October 26, 2019 साढ़े पांच लाख दीयों की रोशनी में जगमगाई भगवान राम की अयोध्या अयोध्या : भगवान राम की नगरी अयोध्या में पिछले चार दिन से दीपोत्सव मनाया जा रहा है। देश […]
June 14, 2024 उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले सट्टे के कारोबार का पुलिस ने किया पर्दाफाश
15 करोड़ रुपए नकद, विदेशी मुद्रा, कई मोबाइल फोन, लैपटॉप व सट्टे में प्रयुक्त उपकरण […]
May 1, 2019 मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषित, भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक सफलता यूएनएससी: आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद […]