इंदौर : पीड़ित मानवता की सेवा के साथ कोरोना वारियर्स की हौंसला अफजाई में जुटे सामाजिक संगठन ‘विश्व संवाद केंद्र’ने बुधवार को इंदौर प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकार साथियों के कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में अहम योगदान की सराहना की। संगठन के सागर चौकसे ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में पत्रकार साथी अपनी जान खतरे में डालकर पल- पल की खबरें लोगों तक पहुंचा रहे हैं, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
सुरक्षा किट का किया वितरण।
विश्व संवाद केंद्र की ओर से इस मौके पर मैदानी पत्रकार साथियों को सुरक्षा किट (गमछा, आयुर्वेदिक काढ़ा और चश्मा) इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी के हाथों वितरित की गई।
इस अवसर पर आरएसएस के संघचालक शैलेन्द्र महाजन, विश्व संवाद केंद्र के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सेवा भारती के प्रांतीय सचिव गोपाल गोयल और राजकुमार मौर्य और सुरेश चावला उपस्थित थे। इंदौर प्रेस क्लब के महासचिव हेमंत शर्मा, सचिव अभिषेक मिश्रा, उपाध्यक्ष दीपक कर्दम और प्रदीप जोशी, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी और अन्य पदाधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने पत्रकार साथियों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराने पर विश्व संवाद केंद्र और उनके सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Related Posts
October 26, 2020 बड़ी राहत: कोरोना संक्रमण में चमत्कारिक गिरावट, 3 फीसदी पर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा…!
इंदौर : बढ़ते सियासी संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण में बिना वैक्सीन के ही तेजी से आ रही […]
October 27, 2023 राऊ विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा ने शुभ मुहूर्त में भरा नामांकन
काम दमदार-सोच ईमानदार, मधु वर्मा ही इस बार।
इस बार ट्रिपल इंजन की सरकार चाहती है राऊ […]
December 13, 2023 शिवराज से मिलकर फूट – फूट कर रो पड़ी लाडली बहनाएं
बहनाओं को रोते देख शिवराज भी हुए भावुक, सिर पर हाथ रखकर दी सांत्वना।
भोपाल : बीजेपी […]
January 3, 2023 साहित्यकार सतीश राठी माहेश्वरी समाज गौरव सम्मान से अलंकृत
माहेश्वरी समाज के तीस चिकित्सक भी किए गए सम्मानित।
माहेश्वरी समाज मेघदूत क्षेत्र ने […]
February 28, 2024 दो पहिया वाहन चुराने वाले दो आरोपी एरोड्रम पुलिस की गिरफ्त में आए
आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपए से अधिक कीमत की दो मोटरसाइकिल जब्त।
इंदौर : […]
June 10, 2025 बिजासन क्षेत्र माहेश्वरी समाज का स्नेह सम्मेलन 15 जून को
पांच समाजसेवियों का होगा सम्मान।
इंदौर : श्री बिजासन क्षेत्र माहेश्वरी समाज, इंदौर […]
June 7, 2025 मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर संकल्प सिद्धि अभियान चलाएगी बीजेपी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों […]