इंदौर : शहर में लगातार सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली हो रही घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि शांति भंग करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । बाणगंगा क्षेत्र की घटना के मामले में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी भी की गई है।
एसडीपीआई और पीएफआई की भूमिका संदिग्ध।
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि रविवार रात सेंट्रल कोतवाली थाने पर जिसतरह प्रदर्शन किया गया, वह आपत्तिजनक है। कुछ तत्वों ने लोगों को उकसाकर शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। एसडीपीआई, पीएफआई जैसे संगठनों की इस मामले में भूमिका संदिग्ध रही है। इन संगठनों पर इंटेलिजेंस और पुलिस बारीकी से नजर रख रही है।
युवाओं को भड़काने वालों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई।
कलेक्टर ने कहा कि कुछ लोगों ने युवाओं को भड़काने का काम किया । इनके खिलाफ न सिर्फ एफआईआर करेंगे बल्कि जरूरत पड़ी तो जिला बदर की कार्रवाई भी करेंगे। कलेक्टर ने सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे भड़काऊ मैसेज के मामले में कहा कि इरादतन भड़काऊ मैसेज चलाने वालों पर एफ आई आर और गिरफ्तारी की कार्रवाई करेंगे। ऐसे लोगों को धारा 151 के तहत जेल भेजा जाएगा।
Related Posts
January 26, 2023 आपत्तिजनक नारेबाजी के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, भिजवाया जेल
न्यायालय ने आरोपियों को भिजवाया जेल।
भड़काऊ नारेबाजी एवं प्रदर्शन करने वाले लोगों के […]
July 20, 2023 रिटायर्ड बैंककर्मियों की पेंशन की जाए अपग्रेड
आल इंडिया रिटायरी फेडरेशन की मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ स्टेट कमेटी की फाउंडेशन कांफ्रेंस […]
October 31, 2018 वैश्विक पर्यटन स्थल बनेगा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी इंदौर: सरदार पटेल के प्रतिमा स्थल स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को वैश्विक पर्यटन स्थल के बतौर […]
December 31, 2023 व्यापारी को जान से मारने की सुपारी लेने वाले बदमाश पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा
इंदौर : खूंखार सुपारी किलर को क्राइम ब्रांच, इंदौर ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी […]
May 14, 2021 सीबीएसई 50 हजार शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर बनाएगी इनोवेटिव एम्बेसडर
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इनोवेशन एम्बेसेडर प्रोग्राम के […]
August 22, 2026 विकास के साथ विरासत बचाने की भी जरूरत
अभ्यास मंडल के 68वें स्थापना दिवस पर अंतर-महाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता में […]
June 18, 2022 रैली के रूप में पहुंचकर बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने दाखिल किया नामांकन
राजवाड़ा से कलेक्ट्रेट तक रैली के रूप में पहुंचे।
इंदौर : शनिवार को भारतीय जनता […]