श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट ने किया मीडियाकर्मियों का सम्मान।
इंदौर : सकारात्मक नज़रिये और लेखनी से शहर के विकास को नई दिशा देने का कार्य इंदौर के मीडिया जगत ने सदैव किया है।
यह बात कांग्रेस के अभा सचिव और पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने कही। श्री पटेल गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा आयोजित पत्रकार मिलन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। सत्यनारायण पटेल ने कहा कि जब मीडियाकर्मी बेहतर कार्य करते हैं तो समाज़ का दायित्व बनता है कि उनके कार्यों का मूल्यांकन करें और समय समय पर उन्हें प्रोत्साहित भी करे।
समारोह में ट्रस्ट द्वारा शहर के अनेक वरिष्ठ और महिला पत्रकारों का शाल -श्रीफल, स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, महासचिव हेमंत शर्मा और स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।अतिथियों ने कहा कि सम्मान पाने वाले पत्रकार इंदौर की स्वर्णिम परम्परा का निर्वाह कर रहे हैं।प्रारम्भ में पूर्व विधायक पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मदन परमालिया ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक, वेब मीडियाकर्मी मौजूद थे।कार्यक्रम के बाद सभी ने स्वर लहरियों के साथ मालवी व्यंजनों का आनंद लिया।
Related Posts
July 20, 2023 अब 21 वर्ष की विवाहित महिलाएं भी ले सकेंगी लाडली बहना योजना का लाभ
25 जुलाई से ऑनलाइन भरे जाएंगे नए आवेदन।
परिवार में ट्रैक्टर होने से योजना से वंचित […]
September 20, 2022 मुख्यमंत्री चौहान ने महाकालेश्वर कॉरिडोर का लिया जायजा
महाकालेश्वर कॉरिडोर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
उज्जैन दर्शन के लिए आने वाले […]
October 19, 2020 हैंगओवर, वह भी सुपर से ऊपर
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
शनिवार की पार्टी का हैंगओवर रविवार तक बना रहता है और उसके बाद दिन […]
November 29, 2023 6 से 12 दिसंबर तक निरस्त रहेगी इंदौर – बिलासपुर ट्रेन
इंदौर : शादियों के सीजन में जब यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है, रेलवे ने रतलाम मंडल से […]
March 27, 2024 सात दिन में दुरुस्त करें सफाई व्यवस्था नहीं तो होगी कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान सड़कों पर गंदगी पाई जाने पर निगमायुक्त ने दी अधिकारियों को […]
June 30, 2025 जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग प्रा. लि. को ब्रोकरेज फर्म के बतौर मिली सेबी की मंजूरी
मुंबई : जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड को भारत में ब्रोकरेज फर्म के रूप में […]
February 3, 2022 गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और क्रय- विक्रय का मामला पकड़ाया, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण व क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध […]