गरबा आयोजन में सम्मिलित हुए निगमायुक्त, स्वच्छता की दिलाई शपथ।
इंदौर : केवल सफाई मित्र ही नहीं उनके बच्चों में भी स्वच्छता को लेकर जो जज्बा है, वो काबिले तारीफ है। माता की आराधना के पर्व नवरात्रि में भी वे गरबा उत्सव के जरिए स्वच्छता का संदेश जनमानस को दे रहे हैं।निगमायुक्त शिवम वर्मा ने भी इसके लिए उनकी प्रशंसा की। दरअसल, निगमायुक्त वर्मा राजमोहल्ला स्थित वाल्मीकि समाज की बस्ती में आयोजित गरबा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां पर महा वाल्मीकि पंचायत गरबा मंडल राजमोहल्ला द्वारा वाल्मीकि कॉलोनी की सफ़ाई मित्रों की बालिकाएं सुंदर गरबा प्रस्तुति दे रहीं थीं। इन बालिकाओं ने स्वच्छता का संदेश भी गरबे के माध्यम से दिया। निगमायुक्त ने बालिकाओं के इस जज्बे की मुक्त कंठ से तारीफ की। इस मौके पर निगमायुक्त वर्मा द्वारा सफाई मित्र के बच्चों और सफाई मित्रों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा एवं रोहित सिसोनिया, महापौर प्रतिनिधि भरत पारख, महा वाल्मीकि पंचायत के अध्यक्ष विक्की पथरोड पटेल, सचिन पथरोड, संदीप पथरोड भी इस दौरान मौजूद रहे।
Related Posts
December 17, 2020 सिर्फ डेढ़ लाख रुपए में सम्पन्न हुई शाही शादी, इंदौर के दूल्हे ने ब्यावरा की दुल्हन संग लिए सात फेरे
इंदौर : श्रीमती केशरबाई तुलसीराम अग्रवाल परमार्थिक ट्रस्ट के सौजन्य से मात्र 1.51 लाख […]
January 9, 2017 नशे में धुत पूर्व एसपी विधायक के बेटे ने 16 को कुचला, 5 की मौत लखनऊ (8 नवंबर): लखनऊ में नशे और रफ्तार का कहर रैनबसेरे में सो रहे मजदूरों पर टूटा है। […]
May 25, 2023 कमजोरी से हुई कूनों में मादा चीता ज्वाला के एक शावक की मौत
भोपाल : प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी श्री जे.एस. चौहान ने बताया है कि 23 मई को […]
September 17, 2019 केंद्रीय दल को सौपेंगे बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट इंदौर : मप्र के मुख्य सचिव एसआर मोहंती सोमवार को इंदौर के दौरे पर थे। जिले व संभाग के […]
May 16, 2022 स्टेट प्रेस क्लब ने मीडियाकर्मियों के हक में बुलंद की आवाज, सीएम को लिखा पत्र
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इंदौर […]
October 30, 2021 जोबट उपचुनाव : रावत परिवार को वर्चस्व और कांग्रेस को सीट बचाने की चुनौती
दोनों दलों के प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा रही है मतदाताओं की खामौशी
इंदौर, प्रदीप […]
January 10, 2017 नोटबंदी पर संसदीय पैनल ने पहले आरबीआई गवर्नर को किया तलब, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बुलाए जा सकते हैं मोदी नई दिल्ली. लोक लेखा समिति (पीएसी) ने नोटबंदी पर जवाब देने के लिए 20 जनवरी को आरबीआई […]