इंदौर : विराट जनसेवा समिति के बैनर तले 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक सिंगापुर टाउनशिप में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट के नेतृत्व में होने वाली इस भागवत कथा की शुरुआत पहले दिन कलश यात्रा के साथ होगी। हजारों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर यात्रा में चलेंगी। चंद्रपाल उस्ताद व्यायाम शाला के कलाकार कलश यात्रा में करतब दिखाते हुए चलेंगे। पौराणिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
शुक्रवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजक चिंटू सिलावट और साथी पप्पू शर्मा, राजेश पांडे, विक्की रघुवंशी, गुड्डू जैसवाल और संदीप शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
प्रतिदिन होगा लक्की ड्रा।
आयोजकों ने बताया कि कलश यात्रा में शामिल होनेवाली महिलाओं के लिए कथा स्थल पर प्रतिदिन लक्की ड्रा खोला जाएगा और आकर्षक उपहार भी वितरित किए जाएंगे। कथा स्थल पर फ्री वाय – फाय और चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
आयोजकों के मुताबिक कथा के निमंत्रण घर – घर बांटे जा रहे हैं। देवास नाके से मांगलिया तक का क्षेत्र भगवा पताकाओं से सजाया जा रहा है। जगह – जगह कथा से संबंधित होर्डिंग भी लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों तक कथा की सूचना पहुंच सकें।
Related Posts
October 3, 2022 कैथोलिक धर्म प्रांत, इंदौर का तीन दिवसीय बाइबिल महोत्सव प्रारंभ
इंदौर : कैथोलिक धर्मप्रांत इंदौर संत पॉल हा. से. स्कूल, इंदौर में अपना 11वां तीन दिवसीय […]
January 27, 2023 दिव्यांग नितेश अब सब्जी बेचकर परिवार का कर सकेगा भरण – पोषण
कलेक्टर इलैया राजा ने बेरोजगार दिव्यांग को दिलाया विशेष रेट्रोफाइड वाहन।
इस वाहन के […]
August 17, 2022 इंदौर संभाग के पर्यटन स्थलों पर 20 दिनों के लिए आवागमन प्रतिबंधित
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने अतिवृष्टि एवं बाढ़ के संबंध में की जा रही व्यवस्थाओं की […]
September 15, 2019 ‘थिंक पॉजिटिव’ और ‘अमितव’ गुण वैभव पुरस्कार से सम्मानित इंदौर : कथा, कविता, साहित्य, चित्रकला, पत्रकारिता, सम्पादन और अन्य कई विधाओं को अपने में […]
January 30, 2023 वसंत पंचमी पर दी गई मैथिली लोक गीतों की प्रस्तुति
मिथिला के नन्हें गायकों द्वारा मैथिली भजनों, लोक गीतों की प्रस्तुतियां दी गयी।
इंदौर […]
March 21, 2020 कोरोना से लड़ने की तैयारियों का सांसद लालवानी ने लिया जायजा इंदौर : सांसद शंकर लालवानी कोरोना से जंग को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को […]
July 8, 2025 लव जिहाद की चुनौती का मुकाबला करने हेतु आगे आएं कार्यकर्ता : मंत्री विजयवर्गीय
इंदौर : बीजेपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में […]