इंदौर : नगरीय निकायों में लंबित सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने सभी नगर निगम आयुक्तों, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा है कि शिकायतकर्ता शिकायतों के निराकरण से संतुष्ट भी होना चाहिए। सौ दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का अंतिम निराकरण कर प्रतिवेदन पोर्टल पर दर्ज करें।
आयुक्त ने कहा है कि जो शिकायतें आपके निकाय/ विभाग से संबंधित नहीं हैं, उन्हें समय-सीमा में संबंधित विभाग या नगरीय निकाय को स्थानांतरित करें। उन्होंने कहा है कि जिन शिकायतों का निराकरण संचालनालय या विभाग द्वारा किया जाना है, उन्हें जल्द संबंधित शाखा को भेजें। किसी भी शिकायत को नॉट अटेंडेंट नहीं होने दें।
Related Posts
August 2, 2024 अंतरराष्ट्रीय डब्लूटीटी यूथ कंटेंडर टेबल टेनिस टूर्नामेंट में इंदौर की अद्विका ने जीते दो मेडल
टेबल टेनिस में अंडर-13 में रजत पदक और अंडर -15 मिश्रित युगल इवेंट में कांस्य पदक […]
June 15, 2017 कृषि ऋण पर पांच प्रतिशत ब्याज की छूट नई दिल्ली- सरकार ने कृषि ऋण का समय से भुगतान करने वालों किसानों को ब्याज में तीन प्रतिशत […]
November 13, 2021 साढू के हत्यारे 10 हजार के इनामी आरोपी को परदेशीपुरा पुलिस ने धर- दबोचा
इंदौर : साढू की हत्या कर भागे आरोपी को, पुलिस थाना परदेशीपुरा ने 24 घण्टे के अंदर […]
September 4, 2022 दिन में चले बुलडोजर के बाद रात में आया हाई कोर्ट का स्थगनादेश
इंदौर : एलआईजी कॉलोनी चौराहा स्थित हाउसिंग बोर्ड के मकानों में एमओएस पर बनी 14 दुकानें […]
November 6, 2021 महू में उत्साह के साथ मनाया गया धोक पड़वा, छोटों ने बड़ों के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
महू : इंदौर के समीप डॉक्टर अंबेडकर नगर महू में बीते कई दशकों से धोक पड़वा मनाया जा रहा […]
March 21, 2021 पैरा राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा के अगले दौर में पहुंचे याशदी, संजीव, वैष्णवी और प्रगति
इंदौर : अभय प्रशाल में आयोजित पैरा राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा में लीग मुकाबले खेले जा […]
October 19, 2019 सावरकर के खिलाफ कांग्रेसियों ने लगाया पोस्टर..! इंदौर : जबसे बीजेपी- शिवसेना ने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में वीर सावरकर को भारत रत्न […]