इंदौर : अनलॉक शहर का पहला दिन सुकून देने वाला रहा। संक्रमण दर 5 फ़ीसदी से लुढ़ककर साढ़े तीन फ़ीसदी से भी नीचे पहुंच गई। नए संक्रमितों की तादाद बेहद कम रही, वहीं दुगुने मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या भी अब बेहद कम हो गई है। ज्यादातर अस्पतालों में बेड खाली हैं। यही स्थिति बनी रही तो इसी सप्ताह में शहर कोरोना मुक्त होने का तमगा पहन सकता है।
338 मिले नए संक्रमित।
मंगलवार 1 जून को 7437 आरटी पीसीआर और 4417 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10146 की टेस्टिंग की गई। 9774 निगेटिव पाए गए। 338 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 32 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 14 लाख 80 हजार 761 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 1 लाख 50 हजार 516 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 97 फ़ीसदी रिकवर हो गए हैं।
712 किए गए डिस्चार्ज।
मंगलवार को 712 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 46 हजार 141 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होने में कामयाब रहे हैं। 3028 का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
3 मरीजों की मौत।
कोरोना के खिलाफ लड़ते हुए तीन और मरीज जिंदगी की जंग हार गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1347 मरीज अपनी जान कोरोना संक्रमण से गवां चुके हैं।
Related Posts
May 31, 2022 गणगौर सहित अन्य लोक नृत्य की प्रस्तुतियों से महका मालवा उत्सव का छठा दिन
इंदौर : निमाड़ अंचल में गणगौर का बड़ा महत्व है, जिसमें महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के […]
July 15, 2023 वामा साहित्य मंच ने स्कूलों में चलाई यातायात सुधार जागरूकता मुहिम
डीसीपी मनीष अग्रवाल ने बच्चों को यातायत और लाइसेंस प्रक्रिया के प्रति जागरूक […]
August 2, 2020 92 वर्षीय बुजुर्ग ने दी कोरोना को मात, एमटीएच अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज इंदौर : अगर आप में हौंसला है, आपका मनोबल ऊंचा है और किसी भी विपरीत परिस्थिति से लड़ने का […]
July 9, 2022 हर्बल कंपनियों की डीलरशिप के नाम पर ठगी करनेवाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश
इंदौर : हर्बल उत्पाद निर्माता कंपनियों की डिस्ट्रीब्यूटर, डीलरशिप दिलाने के नाम पर […]
September 11, 2019 कांग्रेस का दावा, मप्र को बदहाली से बेहतरी की ओर ले जा रही कमलनाथ सरकार इंदौर : बीजेपी के घंटानाद आंदोलन के जवाब में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए सीएम […]
February 1, 2023 भविष्य की नींव रखने वाला अमृत काल का पहला बजट – रणदिवे
गरीब कल्याण ,जनजाति विकास , किसान,महिला सशक्तिकरण,युवा उद्यमी एवं वैकल्पिक ऊर्जा को […]
November 16, 2022 वहशी दरिंदे आफताब का होगा नारको टेस्ट, कोर्ट ने दी अनुमति
आरोपी को सरेआम फांसी देने की उठी मांग।
केस सीबीआई के हवाले करने पर भी दिया गया […]