सेवा सप्ताह के तहत 70 स्थानों पर चलाया गया सफाई अभियान

  
Last Updated:  September 14, 2020 " 06:06 pm"

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 70 वां जन्मदिवस है। उनके जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मना रही है।

70 स्थानों पर चलाया गया सफाई अभियान।

सेवा सप्ताह के तहत सोमवार को शहर के 70 प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसी के साथ आम लोगों को वन टाइम यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आग्रह भी किया गया।

बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और सेवा सप्ताह के संयोजक अभिषेक बबलू शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 15 सितंबर को दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों का वितरण किया जाएगा। इसी के साथ विधानसभाओं में आई कैंप लगाकर जरूरतमंदों व गरीबों की आंखों की जांच की जाएगी और नि: शुल्क चश्मों का वितरण किया जाएगा। 16 सितंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा जिसमें युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। साथ ही जन जागरण अभियान चलाकर जो लोग कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद नेगेटिव हुए हैं उनसे प्लाजमा थेरेपी, प्लाज्मा देने के लिए संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर को 70 गरीब बस्तियों में महिला मोर्चा व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा फल व आवश्यक दवाओं का वितरण किया जाएगा। 18 सितंबर को मोदी सरकार के 1 वर्ष में देश हित मे लिए गए निर्णय और कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 19 सितंबर को प्रधानमंत्री के कार्यों से प्रेरणा लेकर वेबीनार के माध्यम से 70 प्रबुद्धजनों की वर्चुअल कान्फ्रेंस की जाएगी। सेवा सप्ताह के अंतिम दिन 20 सितंबर को प्रत्येक वार्ड के 70 स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *