इंदौर : नारी शक्ति परिवार और समाज की धुरी होती है। किसी की हृदयगति रुक जाने की स्थिति में वह भी सीपीआर के माध्यम से जीवनदान दे सकती हैं।
इसी के चलते इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा द्वारा नेशनल पब्लिक स्कूल की 35 महिला शिक्षकों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। सीपीआर को संजीवनी विद्या के नाम से भी जाना जाता है जिसमें आकस्मिकता की स्थिति में, यदि किसी व्यक्ति की अचानक हृदय गति के रुक जाने से जान पर बन आए तो उपस्थित जानकार व्यक्ति तुरंत सीपीआर देकर मेडिकल सहायता आने तक हृदय के कार्य को जारी रखते हुए मस्तिष्क को वायु प्रदान करते रह सकते हैं।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद जैन द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के एमओजी लाइंस स्थित ऑडिटोरियम में डमी पर प्रत्यक्ष ट्रेनिंग भी दी गई।
डॉ.प्रमोद जैन के साथ डॉ.विकास राठौर भी प्रशिक्षण सहयोगी के रूप में उपस्थित थे ।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा के अध्यक्ष डॉ.अनिल भदौरिया ने बताया कि वे नैतिक सरोकारों के प्रति सजग हैं। इस तरह के सीपीआर के प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित अपॉइंटमेंट के जरिए स्कूल के शिक्षकों/छात्रों, रहवासी संघ, जिम्नेशियम के प्रशिक्षक, हेल्पर्स इत्यादि को प्रदान की जाती है।
Related Posts
January 25, 2022 लैंगिक अपराधों की वैज्ञानिक विवेचना को लेकर लिखी गई पुस्तक का विमोचन
इन्दौर : महिला व बाल अपराधों के प्रकरणों में वैज्ञानिक साक्ष्यों का उपयोग कर, विवेचना […]
November 4, 2023 विधानसभा तीन में है मूलभूत सुविधाओं का अभाव
शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और पर्यावरण में क्षेत्र को बनाएंगे नंबर वन।
इंदौर प्रेस क्लब […]
November 28, 2020 आपराधिक तत्वों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 33 को किया जिलाबदर
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह के निर्देश पर आपरधिक तत्वों और माफियाओं […]
October 19, 2022 एक्ट्रेस वैशाली के गुनहगारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें – सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री चौहान ने कानून-व्यवस्था पर बुलाई आपात बैठक।
विभिन्न जिलों में घटित […]
May 1, 2022 न्यायपालिका और विधायिका का संतुलन प्रभावी न्याय व्यवस्था का रोडमैप बनाएगा- पीएम मोदी
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित […]
December 7, 2019 दुष्कर्मी दरिंदे की वकीलों ने की जमकर धुनाई इंदौर : महू में कुछ दिन पूर्व 4 साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने […]
June 29, 2021 भारत में कोरोना संक्रमण के चलते यूएई में खेला जाएगा टी- 20 विश्व कप
मुम्बई : कोरोना ने भारत से टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी छीन ली है। अब भारत नहीं UAE में […]