माधव सृष्टि परिसर में सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए महापौर भार्गव।
इंद्र कुमार ने एक हजार से अधिक सूर्य नमस्कार कर बनाया रिकॉर्ड।
इंदौर : श्री गुरुजी सेवा न्यास एवं इंदौर नगर पालिक निगम के योगमित्र अभियान द्द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन माधव सृष्टि परिसर में किया गया।
स्वस्थ्य इंदौर की परिकल्पना योग से ही संभव।
इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि स्वच्छ इंदौर के बाद स्वस्थ्य इंदौर की परिकल्पना योग के जरिए ही साकार हो सकती है। उन्होंने कहा कि योग को जन जन तक पहुँचाने के लिए इंदौर के सभी 85 वार्डों में निगम द्वारा योग केंद्र की स्थापना की जा रही है।
मन व बुद्धि की जकड़न दूर करने का नाम है योग।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मालवा प्रांत के कार्यवाह विनीत नवाथे ने कहा कि योग शरीर ही नहीं; मन और बुद्धि की भी अकड़न और जकड़न दूर करने का नाम है। योग इन तीनों के ही नियमन, संयमन, संतुलन और समन्वय का साधन है।
एमजीएम कॉलेज के डीन डॉक्टर संजय दीक्षित ने कहा कि योग प्रिवेंटिव और क्यूरेटिव दोनों है। यही एक मात्र विधा है जिसमें दोनों गुण विद्यमान है।
एक हजार से अधिक सूर्य नमस्कार का बनाया रिकॉर्ड।
इस अवसर पर 68 वर्षीय योग साधक इंद्र कुमार द्वारा लगातार 1011 सूर्य नमस्कार कर इस आयु वर्ग में वर्ल्ड रिकॉर्ड हेतु दावा पेश किया गया।
अतिथियों का स्वागत गुरुजी सेवा न्यास के प्रकल्प संयोजक गोपाल गोयल ने किया। धन्यवाद अभिभाषण अध्यक्ष डॉक्टर मुकेश मोढ़ ने प्रस्तुत किया। सामूहिक योगाभ्यास के पूर्व योग साथियों ने विभिन्न योगासनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विक्रम देसाई सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।