इंदौर : संविद नगर कनाड़िया मेन रोड़ पर तेल गिरकर फैलने से कई वाहन फिसल गए। इससे 8 से अधिक वाहन सवारों को चोटें आई।
भाजपा नेता शैलेन्द्र महाजन,मनीष सोनकर,राकेश शाह ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे के करीब संविद नगर कनाड़िया मेन रोड़ पर दिगम्बर जैन मंदिर के सामने से गुजर रही महिला की गाड़ी से मीठे तेल का डब्बा गिरकर रोड पर ढुल गया। सड़क पर ढुला तेल सब्जी मंडी तक फैल गया। तेल के कारण
वहां से गुजरने वाले वाहन एक के बाद एक फिसल कर गिरने लगे।भाजपा नेता शैलेन्द्र महाजन,मनीष सोनकर,राकेश शाह ने स्थानीय रहवासियों की मदद से गिरने करीब 8 घायल वाहन चालकों को प्राथमिक उपचार दिया। एक वाहन चालक को ज्यादा चोटें आने से अस्पताल भेजा गया।
नहीं आया निगम का टैंकर।
बीजेपी नेताओं ने निगम कंट्रोल रूम को भी घटना की सूचना देकर पानी का टैंकर भेजने को कहा, पर टैंकर नहीं आया।आखिर रहवासियों ने मिलकर रोड़ डिवाइडर से मिट्टी और कचरा लेकर सड़क पर गिरे तेल को साफ करने का प्रयास किया। बाद में बेरिकेट्स लगाकर दिगम्बर जैन मंदिर से पहले ब रास्ता बंद कर दिया, जिससे अन्य कोई दुर्घटना न हो। हैरत की बात ये रही कि अलर्ट मोड़ पर रहने का दावा करने वाले निगम के कंट्रोल रूम से शनिवार सुबह तक भी पानी का टैंकर भेजकर सड़क पर गिरा तेल साफ नहीं करवाया गया। इससे यातायात बाधित होता रहा।
Related Posts
May 5, 2017 निर्भया को मिला इंसाफ नई दिल्ली। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर। निर्भया को मिला इंसाफ। निर्भया के चारों दोषियों को […]
July 11, 2022 दो मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार, एक दर्जन मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद
02 शातिर मोबाइल लुटेरों को क्राइम ब्रांच ने बंदी बनाया है।पकड़े गए आरोपियों ने थाना […]
April 26, 2017 4G जाइए भूल, अब भारत में 5G लाएगा एरिक्सन, IIT दिल्ली के साथ की साझेदारी नई दिल्लीः भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में 2जी और 3जी के बाद अब 4जी की धूम है. तमाम कंपनियां […]
December 17, 2021 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्त किए अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष
भोपाल : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति […]
July 13, 2021 Как зарабатывать на торговле криптовалютой 6 способов Наиболее безопасными вариантами являются аппаратные и бумажные кошельки. В первом случае […]
November 17, 2023 पहली बार मतदान कर बेहद खुश नजर आए युवा, बुजुर्गों ने भी सक्रियता से किया मतदान
विधानसभा निर्वाचन-2023
पहली बार मतदान कर नवयुवाओं ने अन्य मतदाताओं को भी मतदान के […]
July 10, 2024 आभासी दुनिया से बाहर निकले और लक्ष्य प्राप्ति की ओर कदम बढ़ाएं : संभागायुक्त दीपक सिंह
असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है - अपर पुलिस आयुक्त अमित सिंह।
जीवन आनंद के लिए है […]