भोलाराम उस्ताद मार्ग पर परिवहन करते हुए 54 बल्क लीटर विदेशी मदिरा और ई – स्कूटी जब्त।
इंदौर : आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत ई – स्कूटी में परिवहन कर ले जाई जा रही हजारों रुपए मूल्य की अवैध विदेशी शराब जब्त की है।
आबकारी विभाग के बंबई बाजार वृत्त को 26 दिसम्बर 2023 को मिली सूचना पर आबकारी उपनिरीक्षक प्रियंका शर्मा गौतम ने भोलाराम उस्ताद मार्ग से टीवीएस आईक्यूयू 3 ई एमपी 09ZU 8578 पर परिवहन कर ले जाई जा रही 2 झोले में 60 बॉटल और गाड़ी की डिक्की में 12 बॉटल विदेशी मदिरा कुल 72 बॉटल विदेशी मदिरा (मात्रा 54 बल्क लीटर) जब्त कर ली।दोपहिया वाहन ई – स्कूटी भी जब्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क व 34(2)के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया एवम आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 44280/- रु. और स्कूटी का मूल्य 1,55,000/- रुपए बताया गया है।
उक्त कार्रवाई में मनोज खरे, श्रीमती एलन बघेल ,मोहित काछवाह का भी योगदान रहा।
Related Posts
February 9, 2017 13 मार्च से बचत खातों पर खत्म होगी कैश निकासी की सीमा 20 फरवरी से एक बार में निकाल सकेंगे 50 हजार रुपए
बैंक से नकद निकासी को लेकर रिजर्व […]
September 29, 2023 इंदौर की सड़कों पर निकला झिलमिलाती झांकियों का कारवां
झांकियों के चल समारोह को देखने उमड़ी भारी भीड़।
चंद्रयान, विकास, स्वच्छता, पर्यावरण, […]
January 9, 2022 ओमिक्रोन की रफ्तार तेज पर घातक नहीं इसका संक्रमण, 3 से 5 दिन में ठीक हो रहे ज्यादातर मरीज- डॉ. पांडे
इंदौर : नए वैरिएंट ओमिक्रोन के साथ कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। नए साल 2022 के […]
October 29, 2020 मतदान दलों को 2 नवम्बर को किया जाएगा मतदान सामग्री का वितरण
इंदौर : जिले में सांवेर विधानसभा क्षेत्र में आगामी तीन नवम्बर को होने वाले मतदान के […]
December 9, 2022 इंदौर आए सूफी गायक कैलाश खेर ने सफाई मित्रों से की मुलाकात
इंदौर : शुक्रवार को निजी कार्यक्रम में शिरकत करने सूफी गायक पद्मश्री कैलाश खेर इंदौर […]
December 17, 2018 शीतलहर पर भारी सुमधुर गीतों की बयार । इंदौर: व्यापार- व्यवसाय के साथ इंदौर शहर कला- संस्कृति का भी नगर है। वीकेंड पर तो यहां […]
February 23, 2022 राजेन्द्र नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गजानन महाराज का प्रकटोत्सव
इंदौर : आध्यात्मिक साधना मंडळ द्वारा श्रीराम मंदिर राजेन्द्र नगर में सदगुरु गजानन […]