टीकाकरण को लेकर रहा जबरदस्त उत्साह,कतार में लगकर लोगों ने लगवाए टीके
Last Updated: June 26, 2021 " 05:28 pm"
इंदौर : शहर में शनिवार को भी तेज गति से टीकाकरण जारी रहा। मात्र 5 घंटे में ही एक लाख से ज्यादा डोज लग गए। कई सेंटरों पर तो वैक्सीन खत्म हो गई , मुस्लिम क्षेत्रों में भी टीकाकरण को लेकर खासा उत्साह देखा गया। महिलाओं ने कतार में लग कर वैक्सीन लगवाई। 3 बजे तक ही इंदौर जिले में आंकड़ा 118000 तक पहुँच गया था। महिलाओं के टीकाकरण के लिए विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे, वहीं टीका लगवाने आए लोगों के लिए चाय- नाश्ते का भी इंतजाम किया गया था। बताया जाता है कि शनिवार के टीकाकरण के बाद इंदौर के 70 फीसदी से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो गया है।ऐसे में रोजाना पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिले तो अगले 10 दिनों में ही 18 साल से अधिक की इंदौरी आबादी शत-प्रतिशत वैक्सीनेट हो सकती है . कलेक्टर मनीष सिंह और निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सुबह से ही वैक्सिनेशन अभियान की मॉनिटरिंग करते रहे।
Facebook Comments
Related Posts
February 9, 2019 इंदौर की चाबी मेरे पास ही रहेगी- ताई इंदौर: लोकसभा स्पीकर और स्थानीय सांसद सुमित्रा महाजन ने साफ कर दिया है कि वे इस बार भी […]