02 अगस्त को पितृ पर्वत से आयोजित होगी 10 किमी की रैनाथन

  
Last Updated:  July 30, 2025 " 04:41 pm"

इंदौर : एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाने वाली मध्य भारत की रात्रि मैराथन, ‘रैनाथन इस बार 02 अगस्त शनिवार को पितृ पर्वत से आयोजित की जाएगी। इस मैराथन के संयोजक नीरज याग्निक ने बताया कि हम तीसरी बार यह दौड़ पितृ पर्वत से आयोजित कर रहे हैं ताकि शहर के ट्रैफिक में बाधा न आए और सभी रनर्स को देव स्थान और वहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकें।

एकेडमी के सचिव सुमित रावत  ने बताया कि यह रन इस वर्ष 10 किमी  की ही होगी। सभी रनर्स को रात्रि 9.30 बजे तक पितृ पर्वत पहुँचना रहेगा। रन ठीक 10 बजे  प्रारंभ हो जाएगी।

रेस डायरेक्टर विजय सोहनी और सुदर्शन वर्मा बताया कि इस साल, रैनाथन का रूट इस तरह से प्लान किया गया है कि यातायात व्यवस्था बाधित न हो। दौड़ का रास्ता किसी भी चौराहे को पार नहीं करेगा। इसे आकाश ग्रीन और गोधा स्टेट्स (सुमतिधाम) नामक दो कॉलोनियों के बीच से बनाया गया है। पितृ पर्वत से नीचे उतरने के बाद, धावक सड़क के बाईं ओर का ही उपयोग करेंगे। वे बाईं ओर से ही आगे बढ़ेंगे और बाईं ओर से ही वापस लौटेंगे। सड़क का दाहिना हिस्सा वाहनों के आवागमन के लिए पूर्णतः खुला रहेगा।

एकेडमी के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने बताया कि सभी रनर्स को हनुमानजी की गदा की प्रतिकृति का मैडल व ई – प्रमाणपत्र दिया जाएगा। रन के बाद सभी रनर्स के लिए सुस्वादु रात्रि भोजन की व्यवस्था रहेगी। सभी रनर्स के लिए दौड़ शुरू होने के पूर्व पृथक से हनुमानजी के पर आधारित एक लेजर शो विशेष रूप से आयोजित किया जाएगा।

रनर्स को नि:शुल्क ट्रेनिंग देने के लिए प्रतिदिन सुबह 6 बजे नेहरू स्टेडियम और दशहरा मैदान पर AIM ने रनर्स क्लीनिक भी शुरू की है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *