इंदौर : नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर ने बताया है कि पुलिस थाना भंवरकुआं पर धारा 25 पुलिस ऐक्ट के तहत जप्तशुदा 88 मोटर साइकल वाहनों की नीलामी की जाना है। नीलामी की प्रक्रिया 24 दिसम्बर 2020 को की जाएगी। नीलाम किये जाने वाले वाहन कार्यालयीन समय में भंवरकुआं थाना परिसर में देखे जा सकते हैं।
सब डिविजनल मजिस्ट्रेट जूनी इंदौर ने बताया कि नीलाम किए जाने वाले वाहनों की सूची थाना परिसर में चस्पा की गई है। वाहन शासकीय बोली से कम पर नहीं दिये जाएंगे। सभी वाहनों का मूल्यांकन पी.डब्ल्यू.डी. ई ऐण्ड एम से कराया गया है। वाहन सार्वजनिक रूप से नीलाम किए जाएंगे। नीलामी के समय अधिक से अधिक बोली लगाने वाले पात्र व्यक्ति को सम्पूर्ण राशि जमा कराई जाने पर उक्त वाहन दिया जाएगा। नीलाम किये जाने वाले वाहन थाना परिसर में जिस अवस्था में रखे हैं, उसी अवस्था में नीलाम किये जाएंगे। नीलामी में शामिल होने हेतु आवेदक को निर्धारित राशि नीलामी के पूर्व जमा करानी होगी।
Related Posts
January 17, 2019 पत्रकार की हत्या के मामले में बाबा राम- रहीम को उम्रकैद पंचकूला: 16 साल पहले हुए पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में दोषी ठहराए गए डेरा सच्चा सौदा […]
April 19, 2021 12 हजार रेमडेसीवीर की खेप इंदौर पहुंची, इंदौर के हिस्से में आए 1264..!
इंदौर : रेमडेसीवीर की कमी से जूझ रहे मप्र व इंदौर में रविवार को कुछ हद तक राहत मिली। […]
January 12, 2021 बादल छंटते ही मौसम में घुली ठंडक, कड़ाके की सर्दी से लोग ठिठुरने पर हुए मजबूर
नई दिल्ली : उत्तर-भारत में बादल छंटने और बर्फीली हवा चलने से मौसम में ठंडक घुल गई है। […]
February 28, 2020 नंदानगर ईएसआई अस्पताल को उन्नत कर जुटाई गई अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं इंदौर : नंदा नगर स्थित ईएसआईसी आदर्श अस्पताल जीर्णोद्धार के बाद नए स्वरूप और नई उपचार […]
January 12, 2021 चरस की खरीदी- बिक्री में लिप्त तीन आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, 3 लाख रु. से अधिक मूल्य की चरस बरामद
इंदौर : शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और क्रय-विक्रय करने वाले असमाजिक तत्वों के […]
March 5, 2025 महिला दिवस पर 12 महिलाएं मातृशक्ति शिक्षा अवॉर्ड से होंगी सम्मानित
श्री गीता रामेश्वर ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा सम्मानित।
इंदौर : श्री गीता रामेश्वर […]
December 8, 2020 भारत बंद का आह्वान कांग्रेस की साजिश- बीजेपी
बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बयान जारी करते हुए कहा है कि भारत बंद का किसानों […]