इंदौर : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंकों के अधिकारी- लर्मचारी 31 जनवरी से दो दिनी हड़ताल पर रहेंगे। फोरम के पदाधिकारियों ने बताया कि वेतन पुनरीक्षण समझौता वेतन पर्ची पर 20 फीसदी बढ़ोतरी और पर्याप्त अतिरिक्त प्रभार के साथ लागू करने, 5 दिनी बैंकिंग प्रणाली लागू करने, न्यू पेंशन स्कीम को हटाने और परिवार पेंशन में सुधार सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर ये हड़ताल की जा रही है। उनका कहना है कि भारतीय बैंक संघ के साथ वार्ता विफल होने के बाद हड़ताल का निर्णय लिया गया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 11 मार्च से तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। उसके बाद 1अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए वे विवश होंगे।
आम लोगों को होगी परेशानी।
शुक्रवार- शनिवार को बैंक हड़ताल और रविवार को अवकाश होने के कारण बैंक तीन दिन बन्द रहेंगे। इससे ग्राहकों और खातेदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। तीन दिन में एटीएम भी खाली हो जाएंगे जिससे लोगों को नकदी के संकट से भी जूझना पड़ सकता है।
Related Posts
July 4, 2020 कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर का क्रार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत इंदौर : शुक्रवार को नवनियुक्त केबिनेट मंत्री उषा ठाकुर का बीजेपी कार्यालय पहुंचने पर […]
March 1, 2025 दंपत्ति के साथ लूट की वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : राजीव गांधी चौराहा पर हुई बैग लूट की घटना का, पुलिस थाना भँवरकुआं ने किया […]
February 29, 2024 इंदौर – पुणे स्पेशल ट्रेन अब 24 अप्रैल तक चलेगी
इंदौर : ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल […]
October 22, 2023 बोलता कम हूं, काम ज्यादा करता हूं, यही मेरी कार्यशैली है : मधु वर्मा
भाजपा के राऊ प्रत्याशी मधु वर्मा का बिचौली मर्दाना व बायपास क्षेत्र की कालोनियों में […]
April 10, 2022 पुलिसकर्मी की सरेआम पिटाई करनेवाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी की पिटाई करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त […]
August 4, 2023 मप्र- छत्तीसगढ़ में जियो की बाजार में हिस्सेदारी 51 फीसदी से अधिक हुई
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो का बेहतर प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश -छत्तीसगढ़ में जियो के 4 […]
November 12, 2019 स्वाद और संस्कृति की जत्रा ने जीता लोगों का दिल। इंदौर : मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट द्वारा पोद्दार प्लाजा में आयोजित 'जत्रा' इंदौर के […]