अण्णा महाराज संस्थान में देव उठनी ग्यारस पर की गई अनूठी पहल।
इंदौर : देवउठनी ग्यारस के दिन पलसीकर कॉलोनी स्थित सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान 56 भोग भी सजाए गए। भगवान दत्तात्रय को व्यंजनों के बजाए विभिन्न प्रकार के खड़े साबुत अनाज का भोग लगाया गया। बाद में इसे 56 जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरित किया गया । सदगुरु अण्णा महाराज ने इसे सुदामा भोग का नाम दिया।
56 जरूरतमंद परिवारों में वितरित की गई भोग लगाई सामग्री।
संस्थान के शरद जपे ने बताया की सदगुरु अण्णा महाराज की प्रेरणा से विगत 3 वर्षों से संस्थान में यह आयोजन किया जा रहा है। देवउठनी ग्यारस के अवसर पर पके हुए भोजन के स्थान पर विभिन्न प्रकार की दालें, चावल, गेहूं , तेल, शकर , खड़े मसाले, नमक इत्यादि खाद्य सामग्री का भोग भगवान को लगाया जाता है। भोग के पश्चात समस्त अन्न सामग्री, खाद्य सामग्री ,तेल, मसाले इत्यादि 56 जरूरतमंद परिवारों के मध्य अण्णा महाराज के कर कमलों से वितरित किया जाता है। इस बार भी यही उपक्रम दोहराया गया। भोग लगाई गई सामग्री की मात्रा इतनी थी की एक सामान्य परिवार लगभग एक माह तक उसका उपयोग कर सकता है। देवउठनी ग्यारस के अवसर पर जब हरी अपनी योगनिद्रा से जागृत होते हैं ऐसे शुभ दिवस पर समाज के जरूरतमंद लोगों को अन्न दान करने की प्रवृत्ति लोगों में जागृत हो इस उद्देश्य से यह आयोजन संस्था द्वारा किया जाता है।
Related Posts
July 12, 2020 कोरोना संक्रमण ने पकडी रफ्तार, टेस्टिंग में आई सुस्ती, 24 सौ सैम्पल हुए पेंडिंग इंदौर: अनलॉक हुए इंदौर शहर में दिए गए दिशा- निर्देश की अनदेखी और सावधानी नहीं बरतने का […]
May 14, 2020 एक माह में शुरू हो जाएगा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल- सिलावट इंदौर : प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने गुरुवार को एमवायएच परिसर में निर्माणाधीन सुपर […]
January 8, 2022 पति को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार
इंदौर : पुलिस थाना तुकोगंज क्षेत्र के पंचम की फेल निवासी पवन पिता जगदीश रेसवाल उम्र 35 […]
May 4, 2019 आईडीए का उपयंत्री निकला करोड़ों का आसामी इंदौर: लोकायुक्त पुलिस द्वारा आईडीए के सब इंजीनियर गजानंद पाटीदार के ठिकानों पर मारे […]
January 8, 2023 मेहमां जो हमारा होता है वो जान से प्यारा होता है..
छप्पन दुकान में प्रवासी भारतीयों का मुख्यमंत्री चौहान ने किया स्वागत।
इंदौर : पधारो […]
August 17, 2022 कांग्रेस ने बांध फूटने की फैलाई झूठी खबर, जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई – सिलावट
सरकार का आपदा प्रबंधन रहा कारगर, एक भी जन व पशु धन की नहीं हुई हानि।
इंदौर : कारम […]
December 25, 2020 अरसे बाद कोरोना के मोर्चे पर मिली राहत भरी खबर, नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज हुए संक्रमण से मुक्त..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में आ रही गिरावट राहत का संकेत दे रही है। गुरुवार को […]