इंदौर : अनलॉक हुए शहर में पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर आपराधिक तत्व सक्रिय हो गए हैं। लूट व डकैती की घटनाएं एकाएक बढ़ने लगी हैं। एक दिन पहले उषा नगर में हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली थी, शुक्रवार को फिर बदमाशों ने निजी बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।
एक्सिस बैंक से 6 लाख रुपए लूट ले गए बदमाश।
दिनदहाड़े लूट की ये वारदात परदेशीपुरा चौराहा स्थित एक्सिस बैंक में हुई। बताया जाता है कि बदमाशों की संख्या तीन थी, जो हाथों में हथियार लिए हुए थे। बदमाश सीधे बैंक में दाखिल हुए और कर्मचारियों को धमकाते हुए केश काउंटर में रखे करीब 6 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।
सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कर रही बदमाशों की पहचान।
दिनदहाड़े व्यस्ततम पदेशीपुरा चौराहा स्थित एक्सिस बैंक में लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बैंककर्मियों से वारदात को लेकर जानकारी ली। पुलिस ने लुटेरों के हुलिए को लेकर भी पूछताछ की। डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया पर बदमाशों का सुराग नहीं मिल पाया। अब पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है।
Related Posts
March 2, 2023 बजट में नगरीय विकास पर दिया गया है ध्यान – महापौर
नगरीय विकास, महिला ,किसान, गरीब और युवाओं को प्राथमिकता।
इंदौर : मध्यप्रदेश सरकार के […]
October 3, 2020 एक्टिवा पर जा रहे युवक की चाकू से हमला कर हत्या
इंदौर। शनिवार को अज्ञात लोगों ने एक बीस साल के युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी। पुलिस […]
February 3, 2025 उज्जैन में 14 फरवरी से होगा तीन दिवसीय यूनाइटेड कंशियसनेस कॉन्क्लेव
14 फरवरी को पद्मश्री कैलाश खेर की प्रस्तुति।
इंदौर - उज्जैन : उज्जैन में तीन दिवसीय […]
July 4, 2022 अंतिम दिन सीएम शिवराज ने किया धुंआधार चुनाव प्रचार, किए रोड शो, सभाओं को किया संबोधित
विकास के लिए जीत का पंच लगाएगी भाजपा-पुष्यमित्र भार्गव।
बरसते पानी में मुख्यमंत्री […]
September 29, 2024 सोमनाथ मंदिर के कॉरिडोर के लिए कई एकड़ सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण
अहमदाबाद : गुजरात के सोमनाथ मंदिर के आसपास की सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन पर किए गए […]
June 8, 2020 सीएम शिवराज ने की कोरोना संक्रमण के वर्तमान हालात की समीक्षा, कोरोना शहीदों के परिजनों से की मुलाकात इंदौर : मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के करीब ढाई माह बाद शिवराज सिंह अपने सपनों के शहर […]
November 17, 2023 उत्साह के साथ मतदान करने पर कलेक्टर ने मतदाताओं का जताया आभार
विधानसभा निर्वाचन-2023
मतदाताओं ने उत्सवी माहौल में किया मतदान।
इंदौर : जिले में […]