नई दिल्ली : ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 19 जुलाई को यह संख्या बढ़कर छह करोड़ तक पहुंच गई। इसके पहले सितंबर 2019 में उनके फॉलोअर्स 5 करोड़ के आसपास थे। यानी सितंबर से लेकर जुलाई तक के नौ महीनों में उनके फॉलोअर्स की संख्या करीब एक करोड़ बढ़ी है। नरेंद्र मोदी 2009 से ही ट्विटर पर सक्रिय हैं। भारतीय नेताओं में नरेंद्र मोदी के बाद अमित शाह दूसरे नंबर पर हैं।
शाह के फ़ॉलोअर्स 2 करोड़ से ज्यादा…
गृहमंत्री अमित शाह के टि्वटर फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ 16 लाख है वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ 99 लाख है। केजरीवाल तीसरे नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं जिनके एक करोड़ 70 लाख फ़ॉलोअर्स हैं। पांचवें स्थान पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी है, जिनके एक करोड़ 52 लाख फ़ॉलोअर्स हैं।
सबसे आगे हैं बराक ओबामा ।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से पीछे हैं। बराक ओबामा के 12 करोड़ 90 लाख साल फ़ॉलोअर्स हैं जबकि डोनाल्ड ट्रंप के आठ करोड़ 33 लाख। इसके अलावा नरेंद्र मोदी का एक और टि्वटर अकाउंट है जिसका नाम पीएमओ इंडिया है। इस पर तीन करोड़ 74 लाख से अधिक फ़ॉलोअर्स हैं। अगर यह दोनों अकाउंट के फॉलोअर्स की संख्या मिला लें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टि्वटर फॉलोअर्स की संख्या पौने दस करोड़ के करीब हो जाएगी।
Related Posts
- October 20, 2022 कांग्रेस में होगा वही जो गांधी परिवार चाहेगा..
अध्यक्ष खड़गे हो या थरूर क्या फर्क पड़ता है।
इंदौर, (प्रदीप जोशी) क्या आप उच्छंगराय […]
- March 7, 2021 13 व 14 मार्च को होंगे गुजराती समाज के चुनाव, कोरोना प्रोटोकॉल का किया जाएगा पालन
इंदौर : बिचौली हप्सी एसडीएम मुनीष सिंह सिकरवार द्वारा कानून व्यवस्था एवं कोविड-19 को […]
- November 3, 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव का ऐलान, एक और पांच दिसंबर को होगा मतदान
नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। राज्य की […]
- January 22, 2021 शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। स्वच्छता सर्वे में दें फीडबैक, वेबिनार में बोले वक्ता।
इंदौर : क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो द्वारा स्वच्छता पर आयोजित वेबीनार में प्रसिद्ध […]
- January 3, 2021 जो वक्त की रफ़्तार बदल दे वही युवा है, युवा महाकुम्भ में बोले शिवपुत्र कार्तिकेय
इंदौर : स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को प्रेरित करने और उनमें नई आशा,उम्मीद और […]
- January 26, 2020 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सीएम कमलनाथ ने किया ध्वजारोहण इंदौर : 71वा गणतंत्र दिवस देश और प्रदेश के साथ इंदौर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। […]
- November 16, 2021 भारत पेट्रोलियम के संचालक मंडल में मनोनीत किए गए घनश्याम शेर, बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता घनश्याम शेर को भारत सरकार के भारत पेट्रोलियम […]