इन्दौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन में श्रावण के अंतिम सोमवार और श्रावण पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आचार्य पं. कल्याणदत्त शास्त्री के निर्देशन में 11 विद्वानों द्वारा सामूहिक रूद्राभिषेक अनुष्ठान किया गया। रक्षाबंधन के मौके पर परिसर स्थित सभी देवालयों को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रक्षासूत्र भी बांधे गए। इसके पूर्व सुबह 9 से 10.30 बजे तक उज्जैन के उपनिषद आश्रम के वेदांत दर्शनाचार्य स्वामी वीतरागानंद महाराज ने शिव पुराण कथा पर अपने प्रवचनों की अमृत वर्षा की। गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपालदास मित्तल, मंत्री राम ऐरन, सत्संग समिति के संयोजक रामविलास राठी ने बताया कि स्वामी वीतरागानंद के प्रवचन संध्या को 5.30 से 6.30 बजे तक भी हो रहे हैं। दोनों समय हो रहे प्रवचनों का सीधा प्रसारण महाराजश्री के फेसबुक पेज एवं आस्था चैनल पर जारी है। श्रावण सोमवार पर गीता भवन परिसर स्थित सभी देवालयों का मनोहारी श्रृंगार भी किया गया है
Related Posts
March 30, 2020 इंदौर में 7 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 27 इंदौर : कोरोना संक्रमण से ग्रस्त मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। 29 मार्च को जांच […]
March 1, 2022 कंजर गिरोह से जुड़े नाबालिग सहित दो वाहन चोर पकड़े गए, चोरी के 10 वाहन बरामद
इंदौर : धानी घाटी के कंजर गिरोह के दो शातिर वाहन चोर कनाड़िया पुलिस की गिरफ्त में आए […]
February 13, 2021 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विजयालक्ष्मी साधौ का फूंका पुतला
इंदौर : कांग्रेस नेत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ द्वारा देश में इंदौर शहर को स्वच्छता में […]
August 14, 2024 बीजेपी ने स्टेट प्रेस क्लब को राष्ट्रध्वज भेंट कर शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान
इंदौर : बीजेपी ने शहर में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ स्टेट प्रेस क्लब, मप्र से […]
April 8, 2020 खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी- निगमायुक्त इंदौर : निगम आयुक्त आशीष सिंह का कहना है कि लॉक डाउन अवधि के दौरान खाद्य सामग्री की […]
March 24, 2024 बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने किया था सुसाइड
सुसाइड नोट के आधार पर बेटे को बनाया आरोपी।
इंदौर : रावजी बाजार में आठ माह पहले एक […]
December 11, 2022 मुख्यमंत्री से मिले महापौर, ग्रीन बॉन्ड के साथ विभिन्न विकास कार्यों की दी जानकारी
मुख्यमंत्री निवास पर हुई मुलाक़ात।
ग्रीन बॉंड को लेकर दो जानकारी।
शहर हित के अन्य […]