इंदौर : कोरोना का कहर लोगों की जान का दुश्मन बन गया है। प्रतिदिन कोरोना से जिंदगी गंवाने वाले मरीजों की तादाद बढ़ रही है। शुक्रवार को 5 मरीजों की सांसें कोरोना संक्रमण ने छीन ली। इसी के साथ दो सौ से अधिक मरीजों में संक्रमण की पुष्टि भी हुई।
5 मरीजों की साँसों पर कोरोना ने लगाया पूर्ण विराम..!
शुक्रवार को 5 और मरीजों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली। इन्हें मिलाकर अब तक 384 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है। हर बीतते दिन के साथ ये आंकड़ा भी बढ़ रहा है। मृत्यु दर भी 3 फीसदी से ऊपर बनीं हुई है जो देश और प्रदेश की मृत्यु दर से अधिक है।
226 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि।
शुक्रवार को 1260 सैम्पल लिए गए। बैकलॉग मिलाकर 2836 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से 2591 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 226 याने करीब 8 फीसदी सैम्पल पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। 18 रिपीट पॉजिटिव मिले जबकि 1 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किया गया।
आज दिनांक तक कि बात करें तो कुल 207851सैम्पलों की जांच हो चुकी है। इनमें से 12455 सैम्पलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि ठीक होने वालों की तादाद भी कम नहीं है।
78 मरीजों ने कोरोना को दी मात।
कोरोना से दो- दो हाथ कर उसे परास्त करने वालों की तादाद भी कम नहीं है। शुक्रवार को 78 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीतकर घर का रुख किया।इन्हें मिलाकर अब तक कुल 8688 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। याने 70 फीसदी मरीज कोरोना पर विजय प्राप्त कर चुके हैं। 3383 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
February 27, 2023 गोष्ट सांगा प्रतियोगिता के लिए रेणुका पिंगले संयोजक, आराध्य तागड़े सह संयोजक मनोनीत
इंदौर : सानंद न्यास के संस्कृति सरंक्षण के प्रयास के तहत आजी-आजोबा के लिए गोष्ट सांगा […]
January 30, 2022 देवास में कांग्रेस के ‘घर चलो, घर- घर चलो’ अभियान का कमलनाथ 1 फरवरी को करेंगे शुभारंभ
देवास : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 1 फरवरी को सुबह 10:30 बजे भोपाल रोड स्थित मिलाप […]
May 28, 2021 कमलनाथ के बयान पर बिफरे सीएम शिवराज, बोले मानसिक संतुलन खो चुके हैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
भोपाल : पूर्व सीएम कमलनाथ के भारत बदनाम वाले बयान पर सीएम शिवराज सिंह और बीजेपी प्रदेश […]
May 28, 2023 बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सहित अन्य नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुचर्चित मन की बात का 101 वा कार्यक्रम रविवार को […]
November 11, 2021 शहर कांग्रेस ने टीम इंडिया में चयनित होने पर आवेश और व्यंकटेश को दी बधाई
इंदौर : लम्बे समय बाद मप्र और खासकर इंदौर से दो क्रिकेट खिलाड़ियों ने भारत की टी- 20 टीम […]
May 19, 2021 नगरीय निकायों में वार्ड स्तर पर किया गया संकट प्रबंधन समितियों का गठन
इंदौर : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि प्रदेश के 407 […]
October 3, 2021 अहिरखेड़ी में चल रही मसाले की फैक्ट्री पर छापा, 24 लाख रुपए से अधिक अमानक मसाला सामग्री की गई जब्त
इंदौर : मिलावटखोरों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत क्राइम ब्रांच,थाना द्वारकापुरी […]