नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के दौरान अगर गली-मोहल्ले में आपको शिखर धवन, फोगाट बहनों, विजेंदर जैसे खिलाड़ियों या फिल्मी हस्तियों के दर्शन हो जाएं तो आश्चर्य मत करिएगा। भाजपा ने इन चुनावों में लोगों का दिल जीतने के लिए खिलाड़ियों और फिल्म सितारों की हाईप्रोफाइल टीम तैयार की है।
जनता को जोड़ना लक्ष्य
भाजपा ने सीधे तौर पर आम जनता को पार्टी से जोड़ने के लिए चुनाव प्रचार नीति में इसे शामिल किया है। प्रचार अभियान में श्वेता तिवारी जैसी फिल्मी हस्तियों के अलावा कुछ बड़े खिलाड़ियों को भी उतारा जाएगा। पार्टी का मानना है कि इन लोगों के प्रति जनता की दीवानगी का फायदा चुनाव में मिल सकता है। मनोज तिवारी, रविकिशन समेत कई सितारे और खिलाड़ी पहले से पार्टी के साथ हैं।
पंच परमेश्वर सम्मेलन से शुरुआत
भाजपा एमसीडी चुनाव के लिए अपना अभियान 19 मार्च को पंच परमेश्वर सम्मेलन से करेगी। इसके जरिए 13672 बूथ के पांच-पांच कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। इनकी मुलाकात पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से कराई जाएगी।
22 को पहली सूची
भाजपा निगम चुनाव के लिए 22 मार्च को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। पार्टी के पास अब तक 16800 आवेदन आ चुके हैं।
Related Posts
- April 10, 2022 कोरोना के नए वैरिएंट एक्स ई से डरने की जरूरत नहीं,सामान्य सर्दी- जुकाम जैसा होगा संक्रमण- डॉ. पांडे
इंदौर : चीन व ब्रिटेन में कोरोना के केसेस बढ़ने के साथ भारत में मुम्बई व गुजरात में भी […]
- October 28, 2020 हे भगवान, पैदा होते ही ऐसी हरकत…!
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
कल ही वह पैदा हुआ और बेरियस्टो का साथ छोड़ कर रिद्धिमान साहा का […]
- August 29, 2023 पवित्रा एकादशी पर पवित्रा से सजाया गया प्रभु वेंकटेश का झूला
लगाया फलों का भोग।
इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान, छत्रीबाग में चल रहे झूला […]
- April 24, 2021 11 लाख से ज्यादा हुई टेस्टिंग, एक लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का कुल आंकड़ा..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण में कमी के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। जनता कर्फ्यू के चलते […]
- July 1, 2021 रालामंडल का वनविहार की तर्ज पर होगा विकास, बटरफ्लाई पार्क भी बनेगा
इंदौर : रालामंडल और उमड़ीखेड़ा के रूप में इन्दौर को पूर्ण विकसित नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन […]
- January 26, 2021 अराजक तत्वों के हाथ में चला गया है किसान आंदोलन
🔸प्रदीप जोशी।🔸
आज दिल्ली में लाल किले पर किसानों ने झंडा कितनी आसानी से लहरा दिया । […]
- June 28, 2022 बीजेपी ने किया शहर का विकास,इसीलिए सितारे की तरह देशभर में बिखर रही है इंदौर की चमक
यह चुनाव बीजेपी के विकास और कांग्रेस की विकास विरुद्ध सोच के बीच - सुदर्शन […]