इंदौर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच शनिवार से शहर पूरीतरह अनलॉक हो जाएगा। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि रविवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है। इसी के साथ रात का कर्फ्यू भी हटा लिया गया है।
इसके मायने ये है कि अब शहर पूरीतरह खुला हो गया है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तमाम कारोबारी गतिविधियां, निजी और सरकारी दफ्तर अब सुचारू रूप से चलेंगे। हालांकि थिएटर, सिनेमागृह, धार्मिक और पर्यटन स्थल खोलने को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है।
कलेक्टर मनीष सिंह के मुताबिक इस संबंध में आदेश जारी किया जा रहा है।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई अनलॉक-4 की गाइडलाइन में कंटेन्मेंट जोन छोड़कर हर जगह लॉक डाउन खत्म कर दिया था। लॉकडाउन लगाने का अधिकार जिला कलेक्टरों से ले लिया गया है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी के बिना कहीं भी लॉकडाउन नहीं किया जा सकेगा।
लोगों को खुद ही रखनी होगी सावधानी।
कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच शहर के पूरी तरह अनलॉक होने से खतरा और बढ़ गया है। बाजारों में भीड़ बढ़ने से संक्रमण में और तेजी आ सकती है। ऐसे में लोगों को ही जागरूक रहकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।तभी वे अपना बचाव कर सकते हैं।
Related Posts
May 8, 2023 वायुसेना का मिग- 21 विमान क्रेश, 4 की मौत
जयपुर : राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां भारतीय वायुसेना […]
October 9, 2019 आसमान छूता रावण पलभर में हुआ खाक, चहुंओर छाया उल्लास इंदौर : असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी (दशहरा) का पर्व […]
March 13, 2023 मार्च के अंतिम सप्ताह में इंदौर आएंगे श्री श्री रविशंकर
आर्ट ऑफ लिविंग सीए परिवार के प्रकल्प 'हैप्पी चाइल्ड, हैप्पी इंदौर' का करेंगे […]
March 6, 2017 बीजापुर में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में 2 जवान शहीद… छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मिरचुर थाना क्षेत्र का मामला
बीजापुरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर […]
March 2, 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 195 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान
पीएम मोदी पुनः वाराणसी से चुनाव लडेंगे।
मप्र की 24 सीटों पर भी घोषित किए […]
January 6, 2022 लिफ्ट मांगकर लूट की वारदात को अंजाम देनेवाली शातिर युवती गिरफ्तार, भिजवाया जेल
इंदौर : छत्रीपुरा थाना पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है जो लिफ्ट मांगकर लोगों के […]
May 4, 2021 नियमों का उल्लंघन होते देख आगामी आदेश तक बन्द किया गया सियागंज
इंदौर : जनता कर्फ्यू में दी गई छूट का दुरुपयोग होते देख जिला प्रशासन ने सियागंज बाजार […]