भोपाल : मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के चलते नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। पूर्व सीएम कमलनाथ लगातार सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कह रहे है कि वे जेब में नारियल लेकर घूमते हैं और कही भी फोड़ देते हैं। कमलनाथ के इस बयान पर सीएम शिवराज ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वह कमलनाथ की तरह पैसे का रोना नहीं रोते, क्योंकि वह विकास के काम कराते हैं।
विकास विरोधी है कांग्रेस।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विकास के लिए उनकी सरकार काम कर रही है। सड़क पुल पुलिया सब बनवा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह शिलान्यास भी करते हैं तो कांग्रेस को तकलीफ होती है. क्योंकि कांग्रेस विकास विरोधी है। यही वजह है कि विकास के काम के विरोध में कांग्रेस चुनाव आयोग में शिकायत करती है। कमलनाथ के पास तो विकास कार्यों के लिए पैसा नहीं था लेकिन हमारी सरकार के पास विकास कार्यों के लिए भरपूर पैसा है।
बीजेपी ने नहीं किया कोई हमला।
अनूपपुर में पूर्व सीएम कमलनाथ के काफिले पर हुए हमले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बीजेपी की संस्कृति नहीं है। बीजेपी ऐसी किसी भी घटना का समर्थन नहीं करती। यदि कोई ऐसी घटना करेगा तो सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। हम केवल जनता के हित में काम करते हैं। हमला कराना हमारा काम नहीं है।
Related Posts
February 14, 2024 आरएनटी मार्ग को आदर्श मार्ग के बतौर किया जाएगा विकसित
लगभग 04 करोड़ की लागत से रीगल तिराहा से मधुमिलन चौराहा तक के मार्ग का होगा […]
October 30, 2020 कमलनाथ का अहंकार ही उनके पतन का कारण बना- विजयवर्गीय
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि किसी भी प्रदेश में […]
July 28, 2025 कालेश्वर धाम मंदिर में 29 जुलाई को मनेगा नाग पंचमी महोत्सव
इंदौर : सुदामा नगर स्थित कालेश्वर धाम नाग मंदिर में मंगलवार, 29 जुलाई को नाग पंचमी […]
December 1, 2024 गुरु के प्रति श्रद्धा के बगैर हम शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकते : वाघधीश महाराज
लालबाग पैलेस में पांच दिवसीय सेवा मेले का द्वितीय दिवस।
500 शिक्षकों का 1000 […]
February 7, 2023 हिंदी साहित्य समिति के शताब्दी सम्मान से अलंकृत होंगे अग्निशेखर और देवेंद्र दीपक
सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल, मानपत्र और एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि की जाएगी […]
January 9, 2022 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट में केस राइटिंग पर राष्ट्रीय सेमिनार
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर द्वारा एसोसिएशन ऑफ इंडियन […]
August 31, 2022 15 वर्ष पुराने मामले में हिंदू संगठनों के 11 लोगों को जेल
इंदौर : जिला न्यायालय ने मंगलवार देर शाम जारी किए एक आदेश में 2007 में हुए गणगौर घाट […]