इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद में बीते दो- तीन दिनों से कमीं दर्ज की जा रही है। हालांकि टेस्टिंग के अनुपात में देखें तो खतरा बरकरार है। शुक्रवार की ही बात करें तो 13 फीसदी नए संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात ये जरूर है कि ज्यादातर मरीज ठीक हो रहे हैं और कोविड अस्पतालों में अब बेड आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं।
312 नए पॉजिटिव पाए गए।
शुक्रवार को 1600 सैम्पल लिए गए, 2427 सैम्पलों की जांच की गई। 2103 सैम्पल निगेटिव पाए गए जबकि 312 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि इंदौर जिले में अब तक 347647 कोरोना सैम्पल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 31408 पाई गई है।
अब तक 655 ने गंवाई जान।
डॉ. जड़िया ने बताया कि इंदौर जिले में शुक्रवार को कोरोना की वजह से 1 और मरीज की मौत हो गई। इसे मिलाकर अब तक 655 लोगों की जानें जा चुकी हैं।
107 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज।
शुक्रवार को कोरोना से स्वस्थ हुए 107 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 26981 मरीज कोरोना से निजात पाकर स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड अस्पतालों में 3772 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का अभी भी उपचार चल रहा है।
Related Posts
September 23, 2021 अमेरिकी दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से किया स्वागत
वाशिगटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिन के दौरे पर अमेरिका पहुंच गए हैं। […]
May 1, 2021 सांसद लालवानी ने टीही में रेल्वे के आइसोलेशन कोच का लिया जायजा, कम लक्षणों वाले मरीजों का हो सकेगा इलाज
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने टीही रेलवे स्टेशन जाकर रेलवे द्वारा बनाए गए आइसोलेशन कोच […]
August 7, 2022 गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के महिला उद्यमी मेले स्वदेशी हाट का समापन
हर स्टॉल को मिला बेहतर प्रतिसाद।
कारोबार करने में भी महिलाए किसी से कम […]
August 26, 2023 शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ
गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल लोधी ने ली मंत्री पद की शपथ।
इस मंत्रिमंडल […]
February 9, 2019 इंदौर की चाबी मेरे पास ही रहेगी- ताई इंदौर: लोकसभा स्पीकर और स्थानीय सांसद सुमित्रा महाजन ने साफ कर दिया है कि वे इस बार भी […]
November 18, 2021 भारत पेट्रोलियम और केंद्रीय खनिज निगम में संचालक नियुक्त होने पर घनश्याम शेर व ज्योति तोमर का किया गया सम्मान
इंदौर, : भारत पेट्रोलियम कॉपारेशन लिमिटेड बोर्ड में संचालक के पद पर घनश्याम शेर एवं […]
January 23, 2024 प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर बीजेपी कार्यालय में मनाया गया दीपोत्सव
सैकड़ो दीपकों से जगमगाया भाजपा कार्यालय।
सभी राम भक्तों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक- […]