भोपाल : मप्र में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान का दौर जारी है। मतदान को लेकर अधिकांश सीटों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब तक 28 सीटों पर औसत 57.09 फीसदी मतदान हो चुका था। सर्वाधिक 80.49 फीसदी मतदान आगर में दर्ज हुआ है वहीं सबसे कम ग्वालियर ईस्ट में 35.23 फीसदी दर्ज किया गया। छुटपुट घटनाओं को लेकर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।
सांवेर में जोरदार मतदान।
इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा सीट पर मतदान को लेकर भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही लोग घरों से निकलकर मतदान करने पहुंचने लगे। इससे मतदान में तेजी आई।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर तक सांवेर में 63.74 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कई मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए लोग कतार में खड़े हैं।
अन्य सीटों पर मतदान का प्रतिशत।
उपचुनाव वाली अन्य सीटों पर अभी तक मतदान का प्रतिशत ये रहा :-
जौरा 55, सुमावली 34.06, मुरैना 45.20, दिमनी 39.98, अम्बाह 44.01, मेहगांव 50.27, गोहद 44.64, ग्वालियर 37.82, ग्वालियर ईस्ट 35.23, डबरा 49.20, भांडेर 42.36, करेरा 50.40, पोहरी 52.47, बमोरी 55.09, अशोक नगर 59.30,
मुंगावली 46.79, सुरखी 46, मलहरा 60.64, अनूपपुर 54.79, सांची 40.32, ब्यावरा 57.37, आगर 80.49, हाटपिपल्या 63.64, मांधाता 56.65, नेपानगर 47.60, बदनावर 72.36 और सुवासरा में 70.97 फीसदी मतदान हुआ।
Related Posts
November 14, 2022 जनवरी में होने वाले खेलों इंडिया की तैयारियों का संभागायुक्त ने लिया जायजा
सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने के दिए निर्देश।
इंदौर : 31 जनवरी से 11 फरवरी तक […]
November 27, 2019 डकैती के आरोपियों का अभी तक नहीं मिला सुराग..! इंदौर : स्कीम नम्बर 78 स्थित कंचन विहार कॉलोनी निवासी बिल्डर कैलाशचंद्र गोयल के बंगले […]
June 24, 2021 कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण बीजेपी की पुरानी परंपरा- कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर : भाजपा प्रदेश संगठन के ई-चिंतन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नेताओं द्वारा […]
March 9, 2025 फाल्कन घोटाले में हैदराबाद एयरपोर्ट से बिजनेस जेट जब्त
हैदराबाद : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 850 करोड़ रुपए के फाल्कन घोटाले से जुड़े एक निजी […]
June 7, 2021 जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, स्टाइपेंड में 17 फ़ीसदी बढ़ोतरी पर बनी सहमति
भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और जूनियर डॉक्टर्स एसो. के पदाधिकारियों के […]
January 25, 2022 शहीद जितेंद्र कुमार के परिजनों का किया गया सम्मान, अमर जवान ज्योति पर रोशन किए गए दीप
इंदौर : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दुआ सभागृह में मंगलवार शाम भारत माता की जय और […]
March 21, 2021 मंत्री सिलावट ने लिया ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा, किसानों को क्षतिपूर्ति का दिया भरोसा
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने रविवार को सांवेर विधानसभा क्षेत्र की […]