सेल्फी का शौक जानलेवा बन गया है।गुरुवार को एक महिला की सेल्फी के चक्कर में जान चली गई।
इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे दंपति मंडलेश्वर से जाम घाट के बीच सेल्फी लेने रुके। पहाड़ी के किनारे पर खड़े होकर पति के साथ सेल्फी ले रही महिला का अचानक पैर फिसल गया। वह करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बिचौली मर्दाना निवासी नीतू, पति विकास बाहेती (35) के साथ गुरुवार सुबह करीब 11 बजे ओंकारेश्वर दर्शन के लिए निकली थी। दोनों दोपहर करीब 1.24 बजे जाम घाट के आगे मंडलेश्वर के पास बीच में पहाड़ी किनारे फोटो खींचने के लिए रुके। घाट किनारे से पति के साथ सेल्फी लेने के दौरान नीतू का पैर फिसल गया, जिससे वह करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।
सूचना पर मंडलेश्वर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई संतोष कैथवास, आरक्षक राजेंद्र भदौरिया और कमल मुवेल 200 फीट खाई में पैदल जाकर ग्रामीणों की मदद से शव ऊपर लेकर आए। मंडलेश्वर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजन को सौंपा गया।
ज्यादा फोटो खींचने की कर रही थी जिद।
पति विकास बाहेती ने बताया कि हमने करीब 5 से 7 फोटो ले ली थीं, लेकिन इसके बाद भी नीतू अधिक फोटो लेने की जिद कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गई। घटना इतनी तेजी से हुई कि कुछ समझ नहीं आया।
Related Posts
May 7, 2019 पीएम मोदी इंदौर में करेंगे रोड शो और आमसभा इंदौर: पीएम नरेंद्र मोदी 12 मई को इंदौर आएंगे। इस दौरान वे बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी […]
July 15, 2021 इंदौर में जल्द ही शून्य पर पहुंच सकती है कोरोना संक्रमण दर, केवल 2 नए संक्रमित मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण इंदौर में अब समाप्त होने को है। बहुत जल्द ये खबर पढ़ने- सुनने को […]
September 12, 2020 कोरोना से मौतों का आंकड़ा साढ़े चार सौ के पार, एक ही दिन में 7 मौतें…! इंदौर : कोरोना का प्रकोप अब भयावह रूप लेता जा रहा है। जिस तेजी के साथ संक्रमण बढ़ रहा है, […]
December 24, 2021 रेड चर्च में सख्ती से होगा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन, सीमित संख्या में लोगों को दिया जाएगा प्रवेश
इंदौर : प्रभु यीशु के जन्मोत्सव का उल्लास शहर के तमाम गिरजाघरों में दिखाई दे रहा है। […]
June 18, 2023 किसानों को बाजार में फसलों के ज्यादा दाम मिल रहे तो कांग्रेस को दर्द हो रहा है : मालू
वाम पथ पर गमन करती कांग्रेस।
इंदौर : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू ने बयान […]
February 13, 2021 निगम प्रशासन का फर्जीवाड़ा उजागर, सीएम के जाते ही रेन बसेरा से गायब हुए 3 बुजुर्ग और कर्मचारी..!
इंदौर : उज्जैन से रात्रि विश्राम के लिए इंदौर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शुक्रवार रात […]
June 25, 2021 जिला प्रशासन के साथ समन्वय से गति पकड़ेगा मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट
इंदौर : लंबे समय से अधर में लटके पड़े मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम अब तेज़ी से आगे […]