इंदौर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए जा रहे आंकड़ों पर यकीन करें तो कोरोना का प्रकोप अब शहर में कम होता जा रहा है। आंकड़ों के साथ ग्रोथ रेट में आ रही गिरावट इस बात की पुष्टि कर रही है। विदा हुए वर्ष 2020 के अंतिम दिन 31 दिसम्बर को कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट 5 फीसदी रहा। संक्रमण में आई गिरावट के चलते कोविड अस्पतालों में अब ज्यादातर बेड खाली हैं।
219 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार 31 दिसम्बर को 1566 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 4327 सैम्पलों की जांच की गई। 4086 निगेटिव पाए गए। 219 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 22 रिपीट पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 664499 सैम्पलों की जांच की गई। 55137 संक्रमित पाए गए। इनमें से करीब 93 फीसदी ठीक हो गए हैं।
165 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार को कोविड अस्पतालों से 165 मरीजों को संक्रमण से मुक्त होने पर छुट्टी दे दी गई। इसी के साथ अब तक कुल 51354 मरीज कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। 2906 का इलाज फिलहाल चल रहा है।
4 मरीजों ने तोड़ा दम।
गुरुवार को 4 मरीज कोरोना के खिलाफ जिंदगी की जंग हार गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 877 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
Related Posts
- October 18, 2022 दो करोड़ रुपए मूल्य के गुम हुए मोबाइल बरामद कर पुलिस ने आवेदकों के सुपुर्द किए
इंदौर : सिटीजन कॉप एप्लीकेशन में प्राप्त शिकायतों पर क्राइम ब्रांच इंदौर ने प्रभावी […]
- October 26, 2022 अटल शास्त्र मार्केनॉमी अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे डॉ. डेविश जैन
इंदौर : प्रेस्टीज समूह और सोपा के चेयरमैन, समाजसेवी, शिक्षाविद डॉ. डेविश जैन को अटल […]
- March 27, 2022 नाट्य उत्सव के दूसरे दिन 3 एकांकी नाटकों का मंचन, जोग का सम्मान
इंदौर : सौ वर्ष से भी अधिक पुरानी मराठी भाषियों की साहित्यिक संस्था महाराष्ट्र साहित्य […]
- November 24, 2023 चोरी की कार पर हाइकोर्ट एडवोकेट का मोनो लगाकर चला रहा आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : स्विफ्ट कार पर हाईकोर्ट एडवोकेट का मोनो लगाकर घूमने वाले शातिर वाहन चोर को […]
- May 17, 2021 गोपी नेमा ने आपदा प्रबंधन पर खड़े किए सवाल, सीएम को लिखा पत्र, तीसरी लहर को लेकर अभी से तैयारी करने पर दिया जोर
इंदौर : पूर्व विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोपीकृष्ण नेमा ने अपनी ही पार्टी की सरकार […]
- February 21, 2023 जनसुनवाई में पहुंची कविता को मिली आर्थिक मदद
सैकड़ों लोगों की समस्याओं का जनसुनवाई में किया गया समाधान।
इंदौर : प्रति मंगलवार की […]
- January 5, 2022 अवैध मादक पदार्थों के गोदाम पर पुलिस का छापा, 49 लाख रुपए कीमत की भांग जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ (भांग) तस्करों के गोदाम पर क्राइम ब्रांच ने धावा बोलते हुए 270 […]