भोपाल : गृह विभाग के सचिव और आईएएस (IAS) डॉ. मसूद अख्तर का कोरोना से निधन हो गया है। बीते दिनों उनकी तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें भोपाल के नेशनल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार (1 जनवरी ) सुबह इलाज के दौरान उनका हृदयघात से निधन हो गया।
बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना के नए मामले अभी भी सामने आ रहे हैं हालांकि उनकी रफ्तार कम हो गई है। प्रदेश में गुरुवार को 844 नए मामले सामने आए थे। जिसमें राजधानी भोपाल में 158 नए मामले सामने आए थे। वही 2 लोगों की मौत हो गई थी।
इसके साथ ही कोरोना के नए स्ट्रेन पर भी राज्य सरकार नजर बनाए हुए है। बाहर से आए लोगों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है और उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त हिदायत दी है कि मध्य प्रदेश में कोरोना के नए स्ट्रेन को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करना है। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को कड़ी निगरानी करने का आदेश दिया है।
Related Posts
January 22, 2021 कोरोना के ग्रोथ रेट में आया ठहराव, मृत्यु दर भी न्यूनतम स्तर पर पहुंची
इंदौर : कोरोना संक्रमण की ग्रोथ भले ही खत्म नहीं हुई हो पर बेहद कम अवश्य हो गई है। […]
October 3, 2020 दुनिया समझती है की कश्ती भंवर में है…
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
किसी शायर ने क्या खूब फरमाया है कि तूफान कर रहा है मेरे अज़्म […]
February 19, 2023 किसी भी बुखार को हल्के में न लें, समुचित जांच कराएं
चिकित्सकों के लिए आयोजित संगोष्ठी में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रखी बात।
आईएमए, इंदौर […]
November 1, 2022 सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित की गई राष्ट्रीय एकता दौड़
इंदौर : लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सोमवार को इंदौर में राष्ट्रीय एकता दिवस […]
December 2, 2023 समलैंगिक पुरुषों में बढ़ रहा एचआईवी संक्रमण
विश्व एड्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोले डॉ. वीपी पांडे।
इंदौर : विश्व एड्स दिवस […]
January 12, 2024 मार्च में दक्षिण दर्शन के लिए रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
05 मार्च को इंदौर स्टेशन से रवाना होगी आईआरसीटीसी की यह ट्रेन।
मल्लिकार्जुन, […]
December 1, 2024 स्थानीय पुलिस को भी वित्तीय जांच मामलों में स्मार्ट बनाएंगे : अग्रवाल
एफआईयू को हर महीने मिलती हैं एक लाख रिपोर्ट, एआई असामान्य लेनदेन को करता है ट्रैक और […]