इंदौर : कई विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने इंदौर आए सीएम शिवराज ने गरीब परिवार के घर खाना खाकर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।
भागीरथपुरा निवासी राधाबाई नामक महिला के घर भोजन करने पहुंचे सीएम शिवराज ने परिवार के सदस्यों और गुजर-बसर के बारे में जानकारी चाही। इसपर राधाबाई ने बताया कि पति मजदूरी करते हैं। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।
बेटी का इलाज करवाने और पक्की छत मुहैया करवाने के दिए निर्देश।
सीएम शिवराज ने राधाबाई की बेटी को स्टोन की समस्या का पता चलते ही कलेक्टर मनीष सिंह को उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराने और आवश्यक इलाज कराने के निर्देश दिए। सीएम ने राधाबाई के कच्चे मकान को देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह से शासन की किसी योजना के तहत उसे पक्का दिलवाने को कहा।
दाल, चावल, रोटी और सब्जी परोसी।
राधाबाई ने अपनी बेटियों हेमलता और संध्या के साथ सीएम शिवराज और अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए दाल, चावल, आलू मटर की सब्जी और रोटी बनाई थी। इसी के साथ हलवा भी भी परोसा। सीएम शिवराज के साथ सांसद शंकर ललवानी, बीजेपी शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी राधाबाई के घर भोजन का लुत्फ उठाया।भोजन के बाद सीएम शिवराज ने राधाबाई से कहा कि आज आत्मा तृप्त हो गई। सीएम शिवराज के मुंह से यह बात सुनकर राधाबाई भावविभोर हो गई।
Related Posts
January 23, 2025 ‘सबसे नीट अपनी बीट’ स्पर्धा के तहत उत्कृष्ट सफाई मित्रों का महापौर ने किया सम्मान
₹1500 के वाउचर प्रत्येक सम्मानित सफाई मित्रों को उपहार स्वरूप दिए।
इंदौर ने जो करके […]
July 27, 2022 ऑटो डील व्यवसायी की रिहाई के बदले रिश्वत की मांग करनेवाले सिपाही होंगे निलंबित
इंदौर : लोकायुक्त पुलिस ने एमआईजी थाने के दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ 15 हजार रूपए […]
June 13, 2020 कानून से ऊपर नहीं है कांग्रेस के नेता, बेवजह आंदोलन कर जनता को कर रहे परेशान- रणदिवे इंदौर : भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने जीतू पटवारी व अन्य कांग्रेसी नेताओं के शनिवार […]
September 18, 2020 अभिभाषकों के बीच वितरित किए गए एनर्जी ड्रिंक के पैकेट्स इंदौर : आनंद गोष्ठी और ग्लोबल इंडियन फाउंडेशन ने शुक्रवार को इंदौर के अभिभाषकों को डाबर […]
March 20, 2022 रंगपंचमी पर उत्साह के साथ निकलेंगी रंगारंग गेर व फाग यात्रा,रहेंगे पुख्ता इंतजाम
इंदौर : मंगलवार 22 मार्च को उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ परंपरागत रूप से रंग पंचमी की […]
February 19, 2024 बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी रखे विचार
प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 12 हज़ार कार्यकर्ताओं के सामने रखा […]
October 1, 2021 इंदौर अभिभाषक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को वितरित किए गए निर्वाचन प्रमाण पत्र
इंदौर : गुरुवार को निर्वाचन समिति द्वारा इन्दौर अभिभाषक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी […]