इंदौर : कोरोना वायरस से दो- दो हाथ कर उसे परास्त करने वाला ब्रह्मास्त्र याने वैक्सीन बुधवार शाम इंदौर पहुंच गई। पुणे से इंडिगो की फ्लाइट से वैक्सीन 13 बक्सों में इंदौर लाई गई। एयरपोर्ट से विशेष टीका रथ में रखकर ये बक्से एमटीएच कम्पाउंड स्थित रीजनल वैक्सीन सेंटर ले जाए गए। यहां निर्धारित तापमान में इन्हें रखा गया है। यहां से ये वैक्सीन इंदौर- उज्जैन संभाग के अलग- अलग जिलों में भेजी जाएगी।
पहली खेप में आए हैं वैक्सीन के 1 लाख 52 हजार डोज।
रीजनल डायरेक्टर स्वास्थ्य विभाग डॉ. अशोक डागरिया ने बताया कि 13 बक्सों में कुल 1लाख 52 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज इंदौर आए हैं। ये सीरम इंस्टीट्यूट पुणे की ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन है। इंदौर संभाग के 8 और उज्जैन संभाग के 7 जिलों में इस वैक्सीन के डोज निर्धारित संख्या में भेजे जाएंगे। डॉ. डागरिया ने बताया कि वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री तापमान में संरक्षित कर रखा गया है।
पहले चरण में हैल्थवर्कर्स को लगेंगे वैक्सीन के डोज।
रीजनल डायरेक्टर डॉ. डागरिया ने बताया कि सबसे पहले हैल्थवर्कर्स को ये वैक्सीन लगाई जाएगी। टीकाकरण दो चरणों में होगा। पहला डोज 16 जनवरी से प्रारम्भ हो रहे टीकाकरण में दिया जाएगा उसके 28 दिन बाद दूसरे चरण का वैक्सिनेशन होगा।
Related Posts
March 12, 2020 बागी विधायकों से मिलने पहुंचे मंत्री पटवारी लिए गए हिरासत में.. भोपाल: सिंधिया समर्थक 22 बागी विधायकों को फिर से कांग्रेस के पाले में लाकर कमलनाथ सरकार […]
March 25, 2021 शिक्षित महिला उन्नत समाज का निर्माण करती है- डॉ.डेविश जैन
इंदौर: एक कहावत है कि "यदि आप किसी पुरुष को शिक्षित करते हैं, तो एक व्यक्ति को ही […]
April 29, 2023 पत्नी और बेटी को पुणे में छोड़ इंदौर में प्रेमिका के साथ गुलछर्रे उड़ाना पति को पड़ा महंगा
सिंबायोसिस यूनिवर्सिटी इंदौर के इंचार्ज डायरेक्टर और प्रोफेसर प्रेमिका पर महाराष्ट्र […]
August 3, 2023 बीजेपी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे गए अमित शाह
कमलनाथ को करप्शननाथ और दिग्विजय सिंह को मिस्टर बंटाधार कहकर कसा तंज।
कुशल रणनीतिकार […]
May 25, 2025 अपनी सोच बच्चों पर न थोपें, समस्या का समाधान उन्हें खुद करने दें..
बच्चे की शिकायत होती है कि घर में खिलौने तो बहुत है लेकिन छूना मना है।
हम पारंपरिक […]
December 14, 2021 रेडीमेड वस्त्रों पर जीएसटी की दर बढाने के विरोध में बुधवार को थाली बजाएंगे कपड़ा व्यापारी
इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा कपड़े और रेडिमेड वस्त्रों पर जीएसटी की दर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर […]
February 13, 2025 कॉरपोरेट टैक्स के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ रहा पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन
वित्त वर्ष 2024-25 में डायरेक्ट टेक्स कलेक्शन में 15% उछाल, सरकार ने जुटाए 17.78 लाख […]