इंदौर : उज्जैन के समीप बड़नगर से कांग्रेस के विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती ने कुछ दिनों पहले डीआईजी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने पीड़िता के बयान के आधार पर करण मोरवाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
पीड़िता ने बताया कि कुछ महीनों पहले करण भंवरकुआं थाना क्षेत्र किसी होटल में उसे लेकर गया था। जिसके बाद उसने कई बार दुष्कर्म किया। युवती पुलिस से शिकायत ना करें इसके लिए वह उसे जान से मारने की धमकी भी दे चुका है।
थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के मुताबिक पीड़िता केट रोड पर कुछ वर्षों पहले करण से संपर्क में आई थी। युवती को शादी का झांसा देकर करण ने उससे संबंध बनाए थे।टीआइ के मुताबिक पीड़िता पिछले साल दिसंबर में करण के संपर्क में आइ थी। मामले की जांच के साथ आरोपी करण की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल बड़नगर भेजा जा रहा है।
महिला पटवारी को धमकी का ऑडियो भी हुआ था वायरल।
2020 नवंबर में विधायक पुत्र करण का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने पर महिला पटवारी को धमकाते सुनाई दे रहे थे । कथित वायरल ऑडियो में विधायक के बेटे और महिला पटवारी के बीच साढ़े तीन मिनट तक बात हुई थी ।
Related Posts
October 28, 2022 रोड सेफ्टी पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ
सेमिनार में रोड सेफ्टी संबंधी विषयों पर तकनीकि प्रेजेंटेशन दिए गए।
इंदौर : सड़क […]
May 14, 2022 लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए 60 खंडपीठों का गठन
इन्दौर : म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं […]
October 1, 2023 सर्वधर्म संघ ने गरीब और दिव्यांगों को वितरित किए कंबल और वस्त्र
स्वच्छताकर्मियों का भी किया गया सम्मान।
इंदौर : पूरे देश में पैगंबर हजरत मोहम्मद […]
September 27, 2023 मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 30 सितंबर को होगा मेट्रो का ट्रायल रन
मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने ट्रायल रन को लेकर तैयारियों की समीक्षा […]
November 3, 2021 अष्टांग आयुर्वेदिक कॉलेज में किया गया धनवंतरी पूजन
इंदौर : दीपावली महापर्व के पहले दिन धनतेरस के साथ आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरी की […]
March 4, 2025 वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रही गैंग पकड़ाई, 06 आरोपी गिरफ्तार
ऊषागंज स्थित एक मल्टी के फ्लैट से संचालित किया जा रहा था ऑनलाइन सट्टा, क्राइम ब्रांच ने […]
November 26, 2023 कार्तिक पूर्णिमा पर वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में मनाया जाएगा दीपोत्सव
हजारो दीपों में होंगे प्रभु वेंकटेश के मनोहरी दर्शन।
इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश […]