इंदौर : कोरोना संक्रमण का दायरा अब सिमटता जा रहा है वहीं उसका काल बनकर वैक्सीन की भी आमद होने से उसके पलटवार की संभावना भी लगभग खत्म हो गई है। इंदौर में बुधवार को वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है, जिसे हैल्थवर्कर्स को लगाया जाएगा। इस बीच संक्रमण के मामले भी घटकर 50 के करीब रह गए हैं।
54 नए संक्रमित मामले मिले।
बुधवार को 1366 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर कुल 3484 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें से 3414 निगेटिव पाए गए। संक्रमित मामलों की तादाद 54 दर्ज की गई। रिपीट मामले 16 निकले। ग्रोथ रेट तो 2 फीसदी से भी कम हो गया है। आज दिनांक तक कुल 721804 सैम्पल टेस्ट किए गए हैं। जिनमें से पॉजिटिव मामलों की तादाद 56844 रही। इनमें से 94 फीसदी से ज्यादा रिकवर हो गए हैं।
161 मरीजों ने दी कोरोना को मात।
बुधवार को 161 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 53966 मरीज रिकवर होने में कामयाब रहे हैं। 1964 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
2 और मरीजों की थमीं सांसें।
कोरोना जाते- जाते भी लोगों की जिंदगी छीन रहा है। बुधवार को 2 संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 914 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
Related Posts
August 2, 2021 चाकूबाजी की घटना के आरोपी को 1 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : न्यायालय – न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, तहसील देपालपुर, इंदौर रूपल […]
January 13, 2021 इंदौर जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए किए गए हैं व्यापक इंतजाम, 8 अस्पताल किए गए चिन्हित
इंदौर : बीते 10 माह से पूरी दुनिया को परेशान करने वाले कोरोना वायरस की उल्टी गिनती […]
January 10, 2022 खदान से हीरे चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत के 55 हीरे बरामद
इंदौर : हीरों की चोरी करने वाले दो शातिर चोर, क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आए […]
April 3, 2024 रिक्शा चालक व साथियों ने सुनसान जगह ले जाकर सवारी को लूटा
संयोगितागंज पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी है […]
June 18, 2020 झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर किया गया नमन इंदौर : खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झांसी वाली रानी थी। गुरुवार को झांसी की महारानी, […]
September 18, 2021 पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से दिया इस्तीफा
चंडीगढ़ : देशभर में सिमट रही कांग्रेस के पास महज तीन राज्यों की सत्ता बची है पर वहां भी […]
June 13, 2023 कचरा व गंदगी पाए जाने पर करें चालानी कार्रवाई : महापौर
नवलखा और तीन इमली बस स्टैंड परिसर में गंदगी पाए जाने पर जताई नाराजगी।
सफाई व्यवस्था […]