इंदौर : जिले में कोविड वैक्सीनेशन अभियान हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शुक्रवार को एमवाय हॉस्पिटल पहुंचकर वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण केन्द्र में चल रही तैयारियों का अवलोकन किया तथा टीकाकरण से संबंधित प्रोटोकाल के पालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान उनके साथ एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित और एमवाय हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि इंदौर जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 16 जनवरी से किया जा रहा है। इसके लिये शहर के पांच शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों का चयन किया गया है, इनमें एमवाय हॉस्पिटल भी शामिल है। टीकाकरण के प्रथम चरण में स्वास्थ सेवा प्रदाताओं को कोविड वैक्सीन का डोज दिया जाएगा। अभियान के सुचारू क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
Related Posts
October 2, 2023 समाजसेवी मदन परमालिया विद्यादेवी कक्कड़ स्मृति सम्मान से सम्मानित
इंदौर : अमराई वरिष्ठ नागरिक परामर्श एवं कल्याण संघ द्वारा एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय […]
March 4, 2021 लेनदेन के मामले में पति- पत्नी पर जानलेवा हमला करनेवाले आरोपी को 5 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : योगेन्द्र कुमार त्यागी, न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश जिला इंदौर ने थाना […]
February 1, 2020 सभी वर्गों के हितों के साथ देश के विकास को नए आयाम देनेवाला बजट है- बीजेपी इंदौर : केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश किये गए बजट को […]
January 6, 2020 लूट के आरोपियों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास इंदौर : करीब साढ़े पांच साल पूर्व खुड़ैल थाना क्षेत्र में लाखों रुपए कीमत के जेवरात लूट की […]
January 5, 2024 Popüler bahis siteleri105 En iyi bahis siteleri 2021 - Popüler bahis siteleri
Günümüzde çevrimiçi bahis siteleri […]
April 1, 2021 कांग्रेस नेताओं का आरोप, जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना अधिकारियों ने बढा दिया जनता पर आर्थिक बोझ
इंदौर : इंदौर नगर निगम वसूली नगर निगम बन गया है। बिना दावे-आपत्ति, सुझाव के जल कर,जलमल […]
June 16, 2019 विश्वकप में भारत- पाकिस्तान की बहुप्रतीक्षित जंग का आगाज मैनचेस्टर: आईसीसी क्रिकेट विश्वकप में भारत- पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला शुरू […]