इंदौर : लगता है कोरोना वायरस ने इंदौर से अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया है और वह जल्दी ही यहां से रुखसत होने की तैयारी में है। जिसतरह से कोरोना के आंकड़ों में कमीं आई है, उससे तो यही प्रतीत होता है।रविवार को तो कोरोना के नए मामले कुल टेस्टिंग के करीब आधा फीसदी दर्ज किए गए वहीं लगातार तीसरे दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। जितने नए संक्रमित मिले उससे पांच गुना ज्यादा कोरोना को मात देकर घर लौटे।
केवल 20 नए संक्रमित मिले।
रविवार 24 जनवरी को 1706 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 3128 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 3097 निगेटिव पाए गए। केवल 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 7 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 4 सैम्पल खारिज किए गए। आज दिनांक तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 762408 सैम्पलों की अब तक जांच की गई है। इनमें कुल 57315 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। हालांकि 97 फीसदी से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।
103 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
रविवार को कोविड अस्पतालों से 103 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें फिलहाल सिर्फ 671 मरीज उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती हैं।55720 मरीज कोरोना को हराकर अपनी दिनचर्या में व्यस्त हो गए हैं।
Related Posts
November 22, 2018 सतना में भीषण हादसा, 7 बच्चों की मौत सतना: जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर वीरसिंहपुर के पास दर्दनाक हादसा हो गया। […]
January 28, 2020 किशनगंज थाने के लॉकअप में आरोपी ने लगाई फांसी..! इंदौर : महू के किशनगंज थाने में एक आरोपी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि […]
September 6, 2024 शासकीय कार्य में बाधा डालने के 16 साल पुराने मामले में बीजेपी नेताओं सहित 72 बरी
•••तत्कालीन एसपी संजीव शमी द्वारा शांति मार्च निकालने से भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने पर […]
January 31, 2022 लोहे की जाली में पैर फंसने से घायल हुए सीएम शिवराज, करवानी पड़ी मलहम पट्टी
सीहोर : रविवार शाम सरिए की जाली में पैर फंसने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घायल हो […]
June 25, 2022 बीजेपी चलाएगी जनसंपर्क महाअभियान, सीएम शिवराज करेंगे प्रबुद्धजनों से संवाद
इंदौर : बीजेपी ने इंदौर नगर निगम में अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए कमर कस ली है। केंद्र […]
October 30, 2021 सानंद दिवाली प्रभात में जयतीर्थ मेवुंडी और भाग्यश्री देशपांडे का गायन होगा
इंदौर : सानंद न्यास के उपक्रम फूलोरा के तहत सानंद दिवाली प्रभात में ख्यात गायक जयतीर्थ […]
February 18, 2023 अच्छा लीडर वही बन सकता है जो अपने अधिनस्थों के सुझावों पर गौर करे – स्वामी ज्ञानवत्सल
इंदौर : एक अच्छा प्रोफेशनल बनने के लिए बेहतर इंसान बनना जरूरी है। आप किसी भी बड़ी कंपनी […]